घर पर पिता के जाने से पसरा सन्नाटा, रोते-रोते शूट करते रहे 'तारक मेहता' के बाघा, छलका दर्द

बाघा यानी एक्टर तन्मय वेकारिया ने अपने पिता को याद करते हुए अपने काम के प्रति ईमानदारी का उदाहरण सेट किया है. उन्होंने कहा कि जब उनके पिता गुजर गए, तब भी वो अपने परिवार के पास जाने के बजाय सेट पर काम करते रहे.

Advertisement
पिता के जाने से टूटे 'बाघा' (Credit: Instagram/tanmayvekariaofficial) पिता के जाने से टूटे 'बाघा' (Credit: Instagram/tanmayvekariaofficial)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:11 PM IST

सब टीवी के हिट शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक्टर तन्मय वेकारिया 'बाघा' का रोल प्ले करते हैं. वो ये किरदार पिछले 15 साल से भी ज्यादा वक्त से निभा रहे हैं. इसमें उन्हें दर्शकों का बड़ा प्यार मिला. लेकिन हाल ही में उनकी पर्सनल लाइफ में एक बहुत बड़े तूफान ने दस्तक दी, जिससे वो आज भी उभर रहे हैं. तन्मय ने अपने पिता गुजराती एक्टर अरविंद वेकारिया को खो दिया. 

Advertisement

तन्मय वेकारिया के पिता अरविंद वेकारिया का निधन 24 जून 2026 में हुआ था. एक्टर इससे पहले अपनी मां के जाने का दुख सहन कर ही रहे थे कि तभी उनपर से पिता का साया भी हट गया. तन्मय का एक वीडियो भी तारक मेहता शो के सेट से सामने आया था, जहां वो अपनी मां को याद कर अचानक रो पड़े थे. उन्हें संभालने वहां शो के प्रोड्यूसर असित मोदी आए थे. 

'बाघा' को मिला असित मोदी का साथ

इस पूरी घटना पर तन्मय यानी बाघा ने टेलीचक्कर से बात भी की. उन्होंने बताया कि कैसे तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित मेदी ने उन्हें सहारा दिया. प्रोड्यूसर के सपोर्ट पर एक्टर ने कहा- असित भाई मेरे साथ हमेशा खड़े रहे, खाली ये सैड सिचुएशन में ही नहीं. 

'मेरी लाइफ में बहुत सारे लॉस हुए, अक्टूबर 2025 में मेरी मां चली गईं और अब मेरे पिता भी 24 जून को गुजर गए. तो हर परिस्थिति में असित भाई का सहारा रहा है. वो हमेशा एक दयालु इंसान रहे जिन्होंने मेरी मदद की. वो एक मजबूत पिलर की तरह खड़े रहे, जिनका सपोर्ट हर वक्त मेरे साथ रहा.'

Advertisement

काम पूरा करने के बाद किया पिता का अंतिम संस्कार

तन्मय ने आगे उस दिन को भी याद किया जब उन्हें अपने पिता के गुजर जाने की खबर मिली. एक्टर उस वक्त शो के सेट पर सीन परफॉर्म कर रहे थे. उन्होंने घर जाकर अपने परिवार के साथ रहने के बदले, सेट पर काम करना जारी रखा. एक्टर ने कहा- जब मेरे पिता गुजर गए, तब मुझे असित भाई का फोन आया था. मैं शूट कर रहा था. उन्होंने मुझसे कहा था कि ऐसा सब हुआ है, तू शूट मत कर. घर चला जा, तेरी वहां ज्यादा जरूरत है. 

'लेकिन चूंकि कुछ सीन्स ऐसे थे जो मुझे तभी करने थे, और नेचुरली वो सीन हो गए क्योंकि उसमें थोड़ा इमोशन लाना जरूरी था. फिर पापा भी चले गए थे, तो जो नैचुरल इमोशन्स उस वक्त आने थे वो मैं शायद वापस नहीं ला सकता था. इसलिए ये वो वजह रही जिसमें मैं सेट पर मौजूद रहा, अपने सीन्स पूरे किए और फिर अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए निकला.'

आपको बता दें कि इस समय तारक मेहता शो में बाघा और बावरी की लव स्टोरी दिखाई जा रही है. उनके रिश्ते में बालम नाम का इंसान घुस गया है, जो बावरी से शादी करना चाहता है. इसलिए बाघा अपने प्यार की कुर्बानी दे देता है. इस स्टोरीलाइन को काफी पसंद किया जा रहा है, शो की टीआरपी भी अच्छी चल रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »