Film Wrap: शानदार है सुनील ग्रोवर का डुप्लेक्स घर, सुरेश वाडकर के लिए आया था माधुरी का रिश्ता?

सोमवार के दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के मुंबई स्थित डुप्लेक्स घर की इनसाइड फोटोज वायरल रहीं. वहीं सिंगर सुरेश वाडकर ने माधुरी दीक्षित संग अपनी शादी के रिश्ते का सच एक बार फिर दुनिया को बताया.

Advertisement
सुनील ग्रोवर, माधुरी दीक्षित (Photo: Social Media) सुनील ग्रोवर, माधुरी दीक्षित (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:12 PM IST

आज का दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी शानदार बीता. कई सारी खबरों ने सुर्खियां बटोरीं. कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के डुप्लेक्स घर की चर्चा रही, जिसे उनकी पत्नी ने अपने हाथों से सजाया है. घर में कई सारी चीजें जैसे पेंटिंग्स, एंटीक वुडन इंटीरियर है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. वहीं सिंगर सुरेश वाडकर ने माधुरी दीक्षित संग अपनी शादी को लेकर उड़ी अफवाहों का सच दुनिया को एक बार फिर बताया. 

Advertisement

'पैडेड ब्रा पहनने को कहते', जाह्नवी के 'पेद्दी' सीन्स पर हंगामा, तापसी ने पहले ही खोल दी थी पोल

जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' के सेन्शुअस सीन्स पर विवाद के बीच तापसी पन्नू का पुराना बयान फिर चर्चा में है. तापसी ने खुलासा किया था कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई बार हीरोइनों के लुक्स और ग्लैमर पर जरूरत से ज्यादा ध्यान दिया जाता है.

सुरेश वाडकर को शादी के लिए आया था माधुरी दीक्षित का रिश्ता? सिंगर का जवाब सुन हैरान हुईं पत्नी-बेटी

सुरेश वाडकर ने हालिया इंटरव्यू में माधुरी दीक्षित संग अपनी शादी के रिश्ते वाले दावों पर फिर बात की है. उनका कहना है कि इसके पीछे अर्चना पूरन सिंह का हाथ है, जिनके कारण ये अफवाह फैली है.

'पेद्दी' में जाह्नवी के सीन्स पर बोलीं जया बच्चन 'उन्हें सेट पर ही डायरेक्टर को रोकना था'

Advertisement

राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म पेद्दी में फीमेल लीड को सेक्शुअलाइज और ऑब्जेक्टिफाई करने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब सीनियर एक्ट्रेस जया बच्चन और करीना कपूर खान ने भी इस मामले में अपनी राय दी है. जया ने एक पुराना किस्सा शेयर करते हुए बताया कि कैसे वह कपड़ों को लेकर डायरेक्टर से भिड़ गई थीं. 

साउंडप्रूफ TV रूम-दीवारों पर हैंड पेंटिंग, पत्नी ने सजाया सुनील ग्रोवर का डुप्लेक्स घर, एंटीक वुडन इंटीरियर है शानदार

सुनील ग्रोवर का आलीशान घर उनकी पत्नी ने डिजाइन किया है. उनके घर में लकड़ी की फ्लोरिंग है. घर अंदर से काफी सुंदर और लैविश है.

'मेरी 300 गर्लफ्रेंड थीं', बोले राहुल रॉय, सुनकर 'बेहोश' हुईं भारती, 'TV की बहुओं' संग झूमे

राहुल रॉय ने कुकिंग शो में खुद से जुड़ी अफवाहों पर भी रिएक्ट किया. कृष्णा अभिषेक ने राहुल रॉय से पूछा- हमने सुना है कि आपकी 300 गर्लफ्रेंड्स थीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »