समय रैना ने सेट से शेयर की फोटो, मगर छ‍िपाया गेस्ट का चेहरा, होने वाला है फ‍िर हंगामा?

समय रैना ने अप्रैल में अपने कॉमेडी स्पेशल 'स्टिल अलाइव' में 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के दूसरे सीजन की घोषणा की थी. अब इस कॉमेडियन ने एक अपडेट शेयर किया है. जिसके मुताबिक शो जल्द ही शुरू होगा.

Advertisement
जल्द शुरू होगा 'India's Got Latent'  (Photo: Social Media) जल्द शुरू होगा 'India's Got Latent' (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:36 PM IST

कॉमेडियन समय रैना को पिछले साल अपने हिट यूट्यूब शो 'India's Got Latent' के सभी एपिसोड हटाने पड़े थे, क्योंकि यह शो विवादों में घिर गया था और लोगों की भारी नाराजगी का सामना करना पड़ा था. जहां फैंस एपिसोड्स के अचानक हटाए जाने से निराश थे, वहीं समय ने इस साल की शुरुआत में यह घोषणा करके सबको चौंका दिया कि यह शो दूसरे सीजन के साथ वापसी करेगा. अब समय रैना ने इसका हिंट भी दे दिया.

Advertisement

दरअसल कॉमेडियन ने एक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर कर अपडेट शेयर किया है, जिससे शो की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

सीजन 2 पर अपडेट शेयर किया
पिछले कई दिनों से 'India’s Got Latent' के कई फैंस समय रैना के DM (डायरेक्ट मैसेज) में आकर नाराजगी जाहिर कर रहे थे कि शो के दूसरे सीजन के बारे में अभी तक कोई पक्का अपडेट नहीं मिला है. इन मैसेज्स पर मजाकिया अंदाज में रिएक्शन देते हुए, समय ने अपने कॉमेडी स्पेशल 'Still Alive' का एक मीम शेयर किया, और फिर आखिरकार एक बड़ा अपडेट दिया.

'India's Got Latent' सीजन 2 के सेट से एक 'बिहाइंड-द-सीन्स' (शूटिंग के दौरान की) तस्वीर शेयर करते हुए, समय ने लिखा, 'उसकी भी शूटिंग चल रही है दोस्तों.' इस तस्वीर में समय को एक माइक पकड़े हुए देखा जा सकता है, और उनके पीछे कॉमेडियन बलराज घई खड़े है. दिलचस्प बात यह है कि बाकी पैनल सदस्यों के चेहरे छिपा दिए गए थे, ताकि सस्पेंस बना रहे. हालांकि, कॉमेडियन आशीष सोलंकी फ्रेम में थोड़े-बहुत दिखाई दे रहे थे.

Advertisement

इस महीने की शुरुआत में, 'India's Got Latent' सीजन 2 के सेट से कथित तौर पर ली गई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुकी थी. लीक हुई इस तस्वीर में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी, बलराज सिंह घई और कॉमेडियन आशीष सोलंकी के साथ एक पैनल पर बैठी हुई दिखाई दे रही थीं. हालांकि इस तस्वीर से यह अटकलें तेज हो गईं कि आलिया और शरवरी नए सीजन में मेहमान के तौर पर नजर आ सकती हैं, लेकिन न तो एक्ट्रेसेस और न ही शो बनाने वालों ने अब तक इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि की है.

'India's Got Latent' विवाद के बारे में
फरवरी 2025 में यूट्यूब रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी और अपूर्वा मुखीजा के साथ 'India's Got Latent' में नजर आए थे. इस एपिसोड के दौरान, रणवीर की माता-पिता और सेक्स के बारे में की गई विवादित टिप्पणियों पर लोगों का गुस्सा भड़का था. सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बावजूद, रणवीर, समय और शो के खिलाफ कई FIR दर्ज की गईं. अपूर्वा को रेप और जान से मारने की धमकियां मिलीं, जबकि रणवीर पर अपने पॉडकास्ट अपलोड करने पर रोक लगा दी गई. इस विरोध के बाद, समय ने शो के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए.

Advertisement

बाद में, मार्च में, सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर को अपने पॉडकास्ट फिर से शुरू करने की इजाजत दे दी. समय ने भी अप्रैल में अपने स्टैंड-अप स्पेशल 'Still Alive' के साथ वापसी की.  इस स्पेशल वीडियो के दौरान, उन्होंने ऑफिशियल तौर पर 'India's Got Latent Season 2' की वापसी पर बात की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »