प्यार में झुके पवन सिंह, Ex-GF अक्षरा से मांगी माफी, दूसरी पत्नी का चढ़ा पारा, बोली- वाह रे राजपुताना

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने आखिरकार सारे विवाद को खत्म करते हुए अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह से माफी मांग ली है. लेकिन ये बात उनकी पत्नी को नागवार गुजरी है. उन्होंने बिना नाम लिए एक्टर को ताना दे डाला है.

Advertisement
ज्योति को छोड़ अक्षरा से शादी करेंगे पवन सिंह? (Photo: Screengrabs) ज्योति को छोड़ अक्षरा से शादी करेंगे पवन सिंह? (Photo: Screengrabs)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:56 PM IST

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने हाल ही में अपने पुराने प्यार अक्षरा सिंह से सरेआम मंच से माफी मांगी. उन्होंने अक्षरा को बाबू-बेटा तो कहा ही साथ ही उनके माता-पिता से भी अपनी भूलचूल की क्षमा याचना की. इसका वीडियो खूब वायरल हुआ, फैंस को पवन की इस बात ने जितना हैरान किया उससे कहीं ज्यादा उनकी पत्नी ज्योति सिंह को दुख पहुंचा गया. 

Advertisement

ज्योति का फूटा गुस्सा... निकला दर्द

बावजूद इसके कि पवन और ज्योति का तलाक अभी फाइनल नहीं हुआ है. इनका केस कोर्ट में लंबित है, एक्टर-सिंगर ने बिना किसी की परवाह किए अपनी दिल की बात मंच से कह दी. अक्षरा का तो इस पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है लेकिन उनकी पत्नी ज्योति ने बिना किसी का नाम लिए अपनी पीड़ा जाहिर कर दी है. 

ज्योति ने लगातार कई पोस्ट शेयर किए. उन्होंने इंस्टा पोस्ट में पवन सिंह को ताना मारते हुए लिखा- वाह रे राजपुताना स्वाभिमान और लाफिंग इमोजी दिया. 

इसी के साथ इंस्टा स्टोरी में भी अपना दर्द बयां किया. रील्स शेयर कर ज्योति कहती है- अचानक बहुत सारी चीजें याद आ गई मुझे. दर्द, तकलीफ और बेइज्जती के बहुत सारे लम्हे जो दर्द देते हुए छूकर गुजरे हैं मुझे. इसी के साथ एक और स्टोरी में शेयर किया- चुप रहे तो इल्जाम लगाए गए, बोले तो हर लफ्ज के मतलब निकाले गए. हमने सफाई दी तो उसे बहाना कहा गया, हम खामोश रहे तो हमारी गलती मान लिया गया. इसी के साथ आगे लिखा- क्योंकि जहां फैसला पहले ही हो चुका हो, वहां सच बोलने से भी इंसाफ नहीं मिलता. 

Advertisement

एक पोस्ट में ज्योति ने शेयर किया- अब पीड़ा मेरी आत्मा को हो रही है महादेव, जो असहनीय है.

 

पवन सिंह लंबे समय से तलाक केस में कोर्ट तक में पेश नहीं हो रहे हैं. वो न ही ज्योति को अपना रहे हैं और न ही उन्हें एक बार में तलाक देकर केस को खत्म कर रहे हैं. वहीं ज्योति साफ कह चुकी हैं कि वो फिर से पवन के साथ एक नई शुरुआत करना चाहती हैं. साथ ही कोर्ट में तलाक के साथ करोड़ों के एलिमनी की भी मांग रखी है. 

अब पवन ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह से सरेआम माफी मांगकर ज्योति के दर्द को और गहरा कर दिया है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या ज्योति से अलग होकर पवन अक्षरा संग नई दुनिया बसाने की प्लानिंग कर रहे हैं? 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »