'अक्षरा मेरा बाबू, मेरा बेटा है', पवन सिंह को याद आया पुराना प्यार, मंच से एक्ट्रेस के माता-पिता से मांगी माफी

मुंगेर के दुर्गा पूजा महोत्सव में पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके परिवार से माफी मांगी. अक्षरा को ‘मेरा बाबू, मेरा बेटा’ कहकर संबोधित किया और दोनों के फिर साथ नजर आने का इशारा किया. क्या भोजपुरी की यह चर्चित जोड़ी फिर साथ काम करेगी?

Advertisement
अक्षरा सिंह के प्यार को तड़पे पवन सिंह? (Photo: Screengrabs) अक्षरा सिंह के प्यार को तड़पे पवन सिंह? (Photo: Screengrabs)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:05 PM IST

कभी प्यार, कभी तकरार और फिर सालों की दूरी… भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की कहानी किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं रही है. लेकिन अब इस चर्चित रिश्ते में एक नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है. 

मुंगेर के कल्याणपुर में दुर्गा पूजा महोत्सव के मंच से भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने अक्षरा सिंह और उनके परिवार से खुलेआम माफी मांगी. इतना ही नहीं, उन्होंने अक्षरा को “मेरा बाबू, मेरा बेटा” कहकर संबोधित किया और उनके माता-पिता को अपना भैया-भाभी बताया. 

Advertisement

पवन की इस बात पर वहां मौजूद भीड़ ने जमकर तालियां बजाईं. अब फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है- क्या भोजपुरी की यह चर्चित जोड़ी एक बार फिर एक होने वाली है?

पवन ने मंच से अक्षरा के लिए कही दिल की बात

दुर्गा पूजा के मौके पर पवन सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे. उन्हें देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़ के कारण कार्यक्रम को बीच में रोकना भी पड़ा. इसी दौरान पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके परिवार का जिक्र किया. 

उन्होंने कहा- अक्षरा मेरा बाबू है, मेरा बेटा है. उनके पिताजी हमारे भैया हैं और उनकी माताजी हमारी भाभी हैं. पवन ने आगे कहा कि उन्होंने अक्षरा से दिल से सॉरी कहा है. अगर उनकी वजह से अक्षरा के माता-पिता को कभी बुरा लगा हो, तो वह उनसे भी माफी मांगते हैं और उन्हें प्रणाम करते हैं.

Advertisement

पवन सिंह ने वहां मौजूद लोगों से यह भी पूछा कि कितने लोग चाहते हैं कि वह और अक्षरा फिर से एक साथ नजर आएं. भीड़ ने तालियों और शोर के साथ अपनी खुशी जाहिर की. इस पर पवन ने कहा कि अगर ऊपर वाले ने चाहा, तो दोनों बहुत जल्द साथ नजर आएंगे. हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि उनकी बात किसी फिल्म, गाने या किसी दूसरे प्रोजेक्ट को लेकर थी.

कभी हिट जोड़ी, फिर अचानक क्यों आई रिश्ते में दरार?

एक समय था जब पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी मनोरंजन जगत में काफी लोकप्रिय थी. दोनों ने कई फिल्मों और गानों में साथ काम किया और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया. इसी दौरान दोनों के अफेयर ने भी खूब चर्चा हुई. उस दौरान दोनों ने ही अपने रिश्ते को खुलेआम स्वीकार किया था. लेकिन फिर अचानक एक दिन पवन ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी रचा ली. इसके बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई. बंद कमरे में होने वाला झगड़ा पब्लिक में आ गया. 

अक्षरा सिंह की ओर से पवन सिंह के खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों का जिक्र होता रहा. अक्षरा ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते के दौरान मानसिक उत्पीड़न और धमकी जैसे आरोप लगाए थे. पवन सिंह ने भी उन आरोपों का जवाब दिया. दोनों के झगड़े ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. अक्षरा बता चुकी हैं कि इतनी तंग आ गई थीं कि आत्महत्या तक करने चली थीं.

Advertisement

क्या पवन-अक्षरा की जोड़ी फिर करेगी वापसी?

दोनों के बीच लंबे समय से दूरी रही है, लेकिन फैंस के बीच उनकी जोड़ी को लेकर दिलचस्पी कम नहीं हुई. अब जब पवन सिंह ने माफी मांग ली है तो फैंस की उम्मीदें फिर जाग गई हैं. अब सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ पुराने गिले-शिकवे दूर करने की पहल है या वाकई दोनों के बीच पर्सनल और प्रोफेशनल रिश्ते दोबारा शुरू होने वाले हैं? 

हालांकि पवन के इस अचानक माफी मांगने वाले वीडियो पर फैंस का यह भी कहना है कि पवन ने ऐसा नशे की हालत में कह दिया. 

पवन के तलाक का मामला कोर्ट में... 

पवन सिंह की निजी जिंदगी भी कई बार सुर्खियों में रही है. उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह का 2015 में निधन हो गया था. इसके बाद साल 2018 में उन्होंने ज्योति सिंह से शादी की. बाद के सालों में दोनों के रिश्ते में तनाव और अलगाव की खबरें सामने आईं और तबसे ये मामला कोर्ट में चल रहा है. ज्योति कई बार रिश्ता वापस बनाने का जिक्र कर चुकी हैं लेकिन पवन की ओर से साफ न रही है. 

ऐसे में जब पवन ने मंच से अक्षरा से माफी मांग ली है तो कयास लग रहे हैं कि वो अपना खोया प्यार वापस पाने की कोशिश में हैं. पावर स्टार फिर से अक्षरा संग अपना रिश्ता कायम करना चाहते हैं. हालांकि अक्षरा की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »