5वीं दुल्हन को PAK इंफ्लुएंसर के पति हकीम शहजाद ने दी मुंह दिखाई, चर्चा में रोमांस, हुए ट्रोल

पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर दानिया शाह के पति हकीम शहजाद ने पांचवीं शादी करके हर किसी को हैरान कर दिया है. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि उनकी नई दुल्हन 9वीं क्लास की स्टूडेंट बताई जा रही है. अब हकीम शहजाद का लड़की संग एक नया वीडियो सामने आया है.

Advertisement
चर्चा में हकीम शहजाद की पांचवीं शादी (Photo: Social Media)  चर्चा में हकीम शहजाद की पांचवीं शादी (Photo: Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

पाकिस्तान की फेमस टिकटॉकर दानिया शाह के पति हकीम शहजाद ट्रोल्स के निशाने पर हैं. चर्चा है कि दानिया के पति ने पांचवीं शादी कर ली है. हकीम की 5वीं दुल्हन 9वीं क्लास की स्टूडेंट है. हकीम की पांचवीं शादी की खबर सामने आते ही पाकिस्तान की आवाम में हलचल मच गई है. सभी लोग हकीम शहजाद को खरी-खोटी सुना रहे हैं. 

Advertisement

नई दुल्हन को हकीम शहजाद ने दिया तोहफा

9वीं क्लास की स्टूडेंट संग पांचवीं शादी की खबरों के बीच अब हकीम शहजाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. वीडियो में हकीम शहजाद एक लड़की संग रोमांस फरमाते नजर आ रहे हैं. 

हकीम शहजाद लड़की को गिफ्ट में मोबाइल फोन देते हुए देखे जा सकते हैं. उन्होंने कहा- ये पहला गिफ्ट है, जो मैं दे रहा हूं. ये मुंह दिखाई का गिफ्ट है. बता दें कि मुस्लिम शादियों में शादी के बाद लड़का अपनी दुल्हन को जो पहला गिफ्ट देता है उसे ही मुंह दिखाई कहते हैं. हकीम शहजाद भी लड़की को मुंह दिखाई का तोहफा देते नजर आए. ऐसे में लोगों का मानना है कि वीडियो में दिख रही लड़की ही हकीम शहजाद की पांचवीं दुल्हन है. 

Advertisement

वीडियो में आगे हकीम शहजाद लड़की को टीज करते हुए भी दिखे. मगर लड़की कहती है कि मोबाइल फोन सिर्फ नॉर्मल गिफ्ट है, उसे मुंह दिखाई में कुछ और चाहिए. लड़की ये भी कहती है कि वो बहुत खुश है. इसके बाद लड़की प्यार से हकीम शहजाद को गाल पर Kiss भी करती हुई नजर आई. 

 

 

लड़की संग रोमांटिक वायरल वीडियो पर हकीम शहजाद को पाकिस्तान की आवाम जमकर ट्रोल कर रही है. लोगों का कहना है कि 9वीं क्लास की छात्रा से शादी करने पर उन्हें शर्म आनी चाहिए. 

 

दानिया शाह ने कराया पति का पांचवां निकाह

हकीम शहजाद की पांचवीं शादी की चर्चाओं के बीच उनकी चौथी पत्नी और इंफ्लुएंसर दानिया शाह का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में दानिया कहती दिख रही हैं- आज हम शहजाद की पांचवीं शादी फिक्स करने आए हैं. शहजाद का पांचवां निकाह में खुद कराऊंगी. मैं बहुत जल्दी अपने ऊपर एक और सौतन लेकर आ रही हूं. दानिया आगे कहती दिखीं- शहजाद की दुल्हन यहीं मौजूद है. 5वां निकाह इसका होने वाला है. हम इसकी 5वीं शादी की डेट फिक्स करने आए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो हकीम शहजाद की पहली पत्नी का निधन हो चुका है. वो अब 4 महिलाओं के पति हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement