बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अपने किलर डांस मूव्स से हर तरफ आग लगा देती हैं. चाहे स्टेज परफॉर्मेंस हो या फिर कोई फिल्मी गाना, नोरा के डांस से लोग नजरें नहीं हटा पाते. फिल्म 'जेलर 2' में भी नोरा ने अपने सिजलिंग डांस और कातिलाना अदाओं से फैंस को मदहोश कर दिया है.
नोरा के किलर डांस के दीवाने हुए फैंस
'जेलर 2' में नोरा फतेही का किलर डांस जिसने भी देखा वो बस देखता ही रह गया. नोरा के डांस क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. गाने में 76 साल के मिथुन चक्रवर्ती व्हीलचेयर पर बैठे हुए नोरा का डांस एन्जॉय करते हुए दिखाई दिए. मिथुन व्हीलचेयर पर बैठे हुए नोरा संग थिरकते हुए भी नजर आए. नोरा भी 42 साल बड़े मिथुन का हाथ पकड़कर उनके सामने बोल्ड डांस करती हुई दिखाई दीं.
नोरा जब किलर डांस करती हैं, तो मिथुन के एक्सप्रेशन्स देखने लायक होते हैं. सोशल मीडिया वायरल हो रहे नोरा फतेही के सेंशुअस डांस पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. मिथुन और नोरा को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.
गाने में 76 साल के मिथुन चक्रवर्ती की एनर्जी देखकर फैंस सीटियां बजाने पर मजबूर हो गए है. सोशल मीडिया पर मिथुन और नोरा के डांसिंग वीडियो क्लिप छाए हुए हैं. दोनों का डांस फैंस को काफी एंटरटेनिंग लगा है.
बता दें कि रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 मिथुन चक्रवर्ती एक खूंखार और पावरफुल विलेन के रोल में नजर आए हैं. हमेशा की तरह उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया है. फिल्म के गाने में नोरा फतेही संग उनकी केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया जा रहा है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क