ड्रग्स कनेक्शन मामले में मुंबई में NCB की छापेमारी, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से इतर ड्रग्स मामले की जांच जारी है. इसी कड़ी में गुरुवार को NCB की टीम ने मुंबई के कुछ इलाकों में छापेमारी की.

Advertisement
एनसीबी कर रही है ड्रग्स कनेक्शन की जांच (फाइल फोटो) एनसीबी कर रही है ड्रग्स कनेक्शन की जांच (फाइल फोटो)

दिव्येश सिंह

  • मुंबई,
  • 17 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 1:27 PM IST
  • ड्रग्स कनेक्शन मामले में एनसीबी का एक्शन तेज
  • मुंबई में कई इलाकों में छापेमारी
  • अधिकारियों ने किया बड़े खुलासे का दावा

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस से इतर ड्रग्स कनेक्शन की जांच की जा रही है. नारकोटिक्स ब्यूरो ने गुरुवार को मुंबई के कई इलाकों में रेड डाली. अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ड्रग्स कनेक्शन के मामले में जेल में हैं, आज उन्हीं से संबंधित कुछ लोगों और जगहों पर छापेमारी की जा रही है. 

नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि इस छापेमारी से एक बड़ी कामयाबी मिल सकती है, जो केस को लेकर काफी जरूरी है. 

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी सुलझाते हुए ड्रग्स कनेक्शन सामने आया था. जिसके बाद एनसीबी ने अपनी जांच बढ़ाई, कई ड्रग्स पेडलर को गिरफ्त में लिया. रिया चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती समेत आधा दर्जन लोगों को एनसीबी ने इस पूरे मामले में गिरफ्तार किया है. 

अब पूछताछ के आधार पर जो बातें सामने आ रही हैं, उसी को आगे बढ़ाते हुए एनसीबी इस मामले में आगे बढ़ रही है. बीते दिनों ही एनसीबी की टीम ने सुशांत सिंह के फॉर्म हाउस का दौरा किया था, जहां से नशा करने वाला काफी सामान मिला था. इसके अलावा जांच में एक आयलैंड का नाम सामने आया था, जहां सुशांत और उसके दोस्त जाकर ड्रग्स पार्टी करते थे. 

Advertisement

गौरतलब है कि इस पूरे मामले में एनसीबी पूछताछ कर रही है, बीते दिनों ही सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर को दफ्तर बुलाकर घंटों तक पूछताछ की गई. इसके अलावा जिस टापू पर सुशांत और उसके दोस्त जाते थे, वहां के बोटमैन और अन्य स्टाफ से भी एजेंसी ने सवाल-जवाब किए.

ड्रग्स खरीदने, उसके लिए पैसों का इंतजाम करने समेत कुछ अन्य आरोपों के जुर्म में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती समेत अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लिया है. इसी मामले को लेकर बॉलीवुड से लेकर देश की संसद तक हंगामा मचा हुआ है और बॉलीवुड का नाम बदनाम करने की बात कही जा रही है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »