शाहरुख, सलमान को नहीं जानते थे माधुरी के पति! फराह खान का रिएक्शन वायरल

माधुरी दीक्षित ने 1999 में डॉ. श्रीराम नैने से शादी कर ली थी. शादी के बाद वह अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं. हाल में फराह खान ने जब माधुरी और उनके पति से बात की तो उन्हें कई रोचक बातों का पता चला.

Advertisement
माधुरी दीक्षित के स्टारडम से वाकिफ नहीं थे उनके पति.  (Photo-Instagarm) माधुरी दीक्षित के स्टारडम से वाकिफ नहीं थे उनके पति. (Photo-Instagarm)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:58 PM IST

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर में एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में की हैं. बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में उनकी गिनती होती है. वह अपनी एक्टिंग से घर-घर में मशहूर हैं और उनके लाखों चाहने वाले हैं. लेकिन 1999 में उनकी शादी की खबर से उनके चाहने वालों का दिल टूटा गया था. उस समय वह अपनी शोहरत की बुलंदियों पर थीं लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उनके पति को उनकी लोकप्रियता का कोई अंदाजा नहीं था. हाल ही में फराह खान ने माधुरी और उनके पति डॉ. नैने से मुलाकात की जिसमें कई पुरानी बातें सामने आईं.

Advertisement

माधुरी दीक्षित ने 1999 में अमेरिका के कार्डियोवैस्कुलर सर्जन डॉ. श्रीराम नैने से शादी की थी. शादी के बाद माधुरी फिल्मों से ब्रेक लेकर अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं. माधुरी का फिल्मी करियर उस समय अच्छा चल रहा था लेकिन फिर भी उन्होंने शादी के बाद फिल्मों से ब्रेक ले लिया. 

माधुरी के स्टारडम से नहीं थे वाकिफ

फराह खान ने हाल ही में माधुरी और डॉ. नैने से मुलाकात की, जिसके बाद कई मजेदार बातें सामने आई. फराह ने नैने से पूछा, 'क्या सच में आप माधुरी दीक्षित को शादी के समय नहीं जानते थे.' इस पर नैने ने स्वीकार कर लिया. उनका जवाब सुनकर फराह हैरान रह गईं और कहा कि माधुरी उस समय बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार थीं, फिर भी उन्हें उनके बारे में नहीं पता था.

फराह की इस बात पर नैने ने कहा कि वह हिंदी नहीं बोलते थे और उस समय लॉस एंजेलिस में रहते थे. मराठी में बात करते थे. बॉलीवुड की दुनिया से उनका ज्यादा नाता नहीं था.

Advertisement

ऐसे में फराह ने माधुरी के पूछा कि क्या इसलिए वह नैने के प्यार में पड़ी क्योंकि नैने उनके स्टाडम से वाकिफ नही थे. नैने ने कहा कि उनका रिलेशनशिप बिल्कुल साधारण तरीके से आदे बढ़ा. वे एक-दूसरे से मिले और फिर तीन महीने डेट किया. इसके बाद माधुरी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया.

फराह खान ने इस दौरान माधुरी की शादी के समय के माहौल का जिक्र करते हुए कहा कि यह पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी खबर थी और इस खबर के बाद माधुरी के लाखों चाहने वालों का दिल टूटा था.

नैने ने बातचीत के दौरान एक बात का जिक्र किया, जिससे फराह हैरान रह गई थी. नैने ने कहा कि शादी की तस्वीरें देखकर वह कई लोगों को पहचान नहीं पाए थे. वह बस अमिताभ बच्चन को जानते थे क्योंकि उन्होंने उनकी फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' देखी थी. जब फराह खान को पता चला कि वह शाहरुख खान और सलमान खान को भी नहीं पहचानते थे तो वह चौंक गई.

बता दें कि माधुरी दीक्षित शादी के बाद अमेरिका चली गई थीं, जहां उन्होंने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की थी. उनके दो बेटे हैं, अरिन और रेयान. बाद में माधुरी अपने परिवार के साथ इंडिया लौट आईं और अब वह मुंबई में ही रहती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »