शनिवार का दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी शानदार बीता. बॉलीवुड की तरफ से एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने खूब सुर्खियां बटोरीं. उन्होंने प्रधानमंत्री को कथित तौर पर गाली देने वाली बच्ची पर रिएक्ट किया, जिसने वायरल वीडियो पर हुई आलोचनाओं के बाद माफी मांगी.
वहीं टीवी और फिल्मों में काम कर चुके एक्टर राजेश कुमार ने अपनी आर्थिक स्थिति पर खुलकर बात की. उन्होंने उस दौर को याद किया, जब उन्हें अपना सबकुछ बेचकर खेती करनी पड़ी थी. वो आज भी उन दिनों को याद करके इमोशनल हो जाते हैं.
राजेश कुमार ने कई सालों तक गांव में रहकर खेती की और फसल उगाई. लेकिन बाढ़ की वजह से उनकी फसल बर्बाद हो गई थी और उन्हें भारी नुकसान हुआ. खेती में हुए नुकसान के बाद राजेश ने फिर से फिल्मों में कदम रखा.
कंगना रनौत विवाद के बीच शुरू हुआ 'Sorry Hrithik' ट्रेंड, ऋतिक रोशन का आया रिएक्शन
एक्टर ऋतिक रोशन ने फ्रेडी बर्डी की इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक कमेंट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, 'हमें ऋतिक से माफी मांगनी चाहिए' वाले ट्रेंड में बहने के बजाय उन्होंने ट्रेंड्स के बजाय तथ्यों के आधार पर बात करने पर जोर दिया.
आधी रात सलमान खान ने संजय दत्त को लगाया गले, हुए इमोशनल, बोले- अल्लाह बड़े भाई को खुश रखे
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने संजय दत्त के साथ भावुक कैप्शन के साथ एक फोटो शेयर की. इस पोस्ट में दोनों ब्लैक आउटफिट में नजर आए और सलमान ने संजय को अपना बड़ा भाई बताया.
'एक भी बुर्के वाली बेटी ने भौंडा..', फिर भड़कीं कंगना रनौत, हिंदू लड़कियों को लेकर कही ये बात
बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहने वाली एक बच्ची की माफी पर रिएक्शन दिया है.
सलमान खान ने अलायंस में मारी धांसू एंट्री, सिस्टम हुआ हैक! भाई को देख इमोशनल हुए सोहेल
अलायंस शो में सलमान खान की एंट्री हुई, जिसका प्रोमो भी रिलीज हुआ. इसमें घर के अंदर सुपरस्टार को आते हुए देखा. उनके आते ही पूरा शो का सिस्टम हैक हुआ, जिसे देख कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क