कंगना रनौत विवाद के बीच शुरू हुआ 'Sorry Hrithik' ट्रेंड, ऋतिक रोशन का आया रिएक्शन

एक्टर ऋतिक रोशन ने फ्रेडी बर्डी की इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक कमेंट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, 'हमें ऋतिक से माफी मांगनी चाहिए' वाले ट्रेंड में बहने के बजाय उन्होंने ट्रेंड्स के बजाय तथ्यों के आधार पर बात करने पर जोर दिया.

Advertisement
ऋतिक रोशन ने क्या कहा? (Photo: Screengrab) ऋतिक रोशन ने क्या कहा? (Photo: Screengrab)

सना फरज़ीन

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:16 PM IST

एक्टर ऋतिक रोशन ने वायरल हो रहे 'सॉरी ऋतिक' ट्रेंड पर रिएक्शन दिया है और लोगों से कहा है कि वे सोशल मीडिया की भावनाओं के बजाय तथ्यों (facts) पर ध्यान दें. एक्टर ने इन्फ्लुएंसर फ्रेडी बर्डी की इंस्टाग्राम पोस्ट का जवाब देते हुए यह साफ किया कि कंगना रनौत विवाद के बीच मिल रहे अचानक सपोर्ट से वे बह नहीं रहे हैं.

Advertisement

छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बाद जेन जी (Gen Z) और एक्ट्रेस-सांसद कंगना रनौत के बीच चल रही बहस ने मीम्स, ट्रोल और पुराने क्लिप्स की बाढ़ ला दी है. जिनमें एक्ट्रेस को निशाना बनाया जा रहा है. इस चर्चा के बीच, कई यूजर्स ने ऋतिक रोशन के साथ कंगना की पुरानी कानूनी लड़ाई को फिर से याद करना शुरू कर दिया, जिससे 'हमें ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए' वाला ट्रेंड शुरू हो गया.

आखिर क्यों शुरू हुआ ट्रेंड?
यह ट्रेंड तब और तेज हो गया जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने कंगना की पर्सनल टिप्पणियों का जवाब देते हुए कहा, 'मेरे दोस्त मुझे मैसेज करके पूछ रहे थे, 'वह तुम्हारी जान की दुश्मन क्यों बनी हुई है?' उनमें से एक ने कहा कि मैं शायद थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं. मेरे दोस्तों ने मुझे यही बताया. मुझे आश्चर्य हुआ. आखिर मुझ जैसे व्यक्ति पर उनके जैसी महिला क्यों हमला करेगी?'

Advertisement

उनके इस बयान ने जल्द ही वायरल ट्रेंड को और हवा दे दी, और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ऋतिक और कंगना की 2016 की चर्चित कानूनी लड़ाई से इसकी तुलना की. ऐसी ही एक पोस्ट इन्फ्लुएंसर फ्रेडी बर्डी ने शेयर की, जिस पर खुद ऋतिक ने रिएक्शन दिया.

ऋतिक रोशन ने दिया रिएक्शन
पोस्ट में लिखा था, 'दुनिया को ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए.' इस पोस्ट पर एक्टर ने कमेंट कर लिखा, 'मेरे दोस्त, सिर्फ इसलिए 'A' का पक्ष लेना क्योंकि अब तुम्हें 'B' पसंद नहीं है, हमारे समाज की एक बड़ी व्यवस्थागत समस्या का छोटा सा हिस्सा है. मैं इंतजार करूंगा, जब इसका संदर्भ सही हो और यह तथ्यों पर आधारित हो. वही सही होगा. मैं इंतजार करूंगा. लेकिन फिर, अब किसे परवाह है, है ना?' 

क्या है कंगना-ऋतिक विवाद?
हालांकि इंटरनेट पर ऋतिक और कंगना के बीच 2016 के विवाद की चर्चा होती रही है. जिसमें ऋतिक ने पीछा करने (स्टॉकिंग) और परेशान करने के आरोपों के साथ-साथ मानहानि का मुकदमा भी दायर किया था. लेकिन एक्टर के हालिया कमेंट से पता चलता है कि वह अभी भी सच सामने आने का इंतजार कर रहे हैं. यह विवाद तब शुरू हुआ जब कंगना ने दावा किया कि दोनों रिलेशनशिप में थे. ऋतिक ने इस दावे को नकार दिया और मामला कानूनी लड़ाई में बदल गया जो सबके सामने लड़ा गया.

Advertisement

जांच के दौरान ऋतिक ने सबूत के तौर पर अपना पासपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जमा किए, जबकि कंगना ने अपना लैपटॉप और आईपैड जमा नहीं किया, यह कहते हुए कि वे पानी से खराब हो गए थे. 2021 में, सबूत न मिलने के कारण जांचकर्ताओं ने 'निल रिपोर्ट' (कोई सबूत न मिलने की रिपोर्ट) दाखिल की.

अपने हालिया कमेंट में, ऋतिक ने लोगों से अपील की कि वे इस मामले को सिर्फ सोशल मीडिया ट्रेंड न बनाएं. उन्होंने दोहराया कि वह सोशल मीडिया द्वारा कहानी तय किए जाने के बजाय सच सामने आने का इंतजार करना पसंद करेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »