Film Wrap: लव जिहाद के आरोप पर क्या बोले आमिर खान?, 'बैन करो सेंसर बोर्ड' बोले राम गोपाल वर्मा

फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- लॉकअप से बाहर होने के बाद सुनीता आहूजा ने शिल्पा पर झगड़ा करने और विवादित व्यवहार का आरोप लगाया. दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म 'सतलुज' को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 से हटा दिया गया है. लेकिन सरकार ZEE5 पर एक्शन लेने की तैयारी में है.

Advertisement
लव जिहाद के आरोप पर बोले आमिर (Photo: Screengrab) लव जिहाद के आरोप पर बोले आमिर (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:46 PM IST

बुधवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ ने अपने ऊपर लगे लव जिहाद के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है तो वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान का पहला पोस्टर आउट हो गया है. इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है.

'बहनों की शादी हिंदुओं से हुई, गौरी हिंदू नहीं ईसाई हैं' आमिर खान की तीसरी शादी पर हंगामा, ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है, जिसे लेकर कई हिंदू संगठनों ने उनपर लव जिहाद का आरोप लगाया है. उनके खिलाफ फतवा भी जारी. अब आमिर खान ने इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है.

Advertisement

गोविंदा के कैरेक्टर पर उठाई उंगली, 'अंगूरी भाभी' पर भड़कीं सुनीता, बोलीं- मेरा दूसरा रूप नहीं देखा
गविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा लॉकअप 2 से बाहर हो चुकी हैं. शो के दौरान उनकी शिल्पा शिंदे से बहस हुई, जिसमें सुनीता ने शिल्पा पर झगड़ा करने और विवादित व्यवहार का आरोप लगाया. 

सतलुज दिखाने की ZEE5 को चुकानी होगी कीमत? OTT प्लेटफॉर्म पर रहेगी सेंसर की नजर, एक्शन की तैयारी में सरकार
दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म 'सतलुज' को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 से हटा दिया गया है. लेकिन अब जानकारी सामने आ रही है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिक मंत्रालय ZEE5 पर कार्रवाई कर सकता है. 

'बैन करो सेंसर बोर्ड' बोले राम गोपाल वर्मा, इंडस्ट्री से अपील- लीगल एक्शन लेना जरूरी
जाने-माने फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने बुधवार को सेंसरशिप पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि फिल्मों को सेंसर करना असल में दर्शकों का अपमान है. उन्होंने सेंसर को ही बैन करने की डिमांड कर दी. 

Advertisement

'हैवान' का फर्स्ट लुक आउट, खूंखार दिखे अक्षय कुमार-सैफ अली खान, बोले- अब हैवानियत नहीं रुकेगी
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म हैवानियत की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है. फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »