'वो फ्रॉड है, इरिटेट करता है', कॉमेडियन ने कुक दिलीप पर कसा तंज, फराह खान ने की बोलती बंद

फराह खान के कुक दिलीप अपनी सादगी और मजेदार बातचीत से सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं. हाल ही में कॉमेडियन साइरस ब्रोचा ने दिलीप को फ्रॉड बताया. जिसके बाद फराह ने दिलीप के बचाव में साइरस पर कसा तंज.

Advertisement
साइरस ब्रोचा ने दिलीप को कहा फ्रॉड(Photo-Instagram) साइरस ब्रोचा ने दिलीप को कहा फ्रॉड(Photo-Instagram)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:08 AM IST

बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान के कुक दिलीप अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. दिलीप अपने मजाकिया अंदाज और फराह के साथ दिलचस्प बातचीत के कारण दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो चुके हैं. लेकिन हाल ही में कॉमेडियन साइरस ब्रोचा ने दिलीप को फ्रॉड और ओवररेटेड बता दिया.

साइरस का चौंकाने वाला बयान

साइरस ब्रोचा ने शांतनु अनम के साथ बातचीत के दौरान फराह खान के कुक दिलीप को फ्रॉड कहा था. उन्होंने कहा था, 'मुझे वह आदमी बिल्कुल भी पसंद नहीं है. वह मुझे इरिटेट करते हैं. अब लगता है कि वह हर समय एक्टिंग कर रहे हैं. शुरुआत में मुझे वह अच्छे लगे थे, लेकिन फिर अब वह मुझे फ्रॉड जैसे लगते हैं. मुझे लगता है कि फराह उन्हें बोलने के लिए लाइनें देती हैं और फिर वो वही बोलते हैं, जो उन्हें बोलने के लिए बोला जाता है. कभी-कभी लगता है कि उनका दिल इसमें नहीं लगता है. उन्हें जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है.'

Advertisement

हालांकि बातचीत के दौरान शांतनु अनम ने दिलीप का बचाव किया. उन्होंने कहा कि दुनिया में शायद आप ही एक ऐसे शख्स हैं, जिन्हें दिलीप पसंद नहीं हैं. दिलीप बहुत ही प्यारे और स्वीट हैं.

फराह ने साइरस के इस बयान का मजेदार अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने उस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'साइरस, मैं दिलीप की जगह तुम्हें रख सकती हूं'. फराह के इस कमेंट पर साइरस ने कहा, 'कल से आऊं?' इसपर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, एक व्लॉग साइरस के साथ बनाना चाहिए. ताकि  लोग देख सके कि दिलीप इस पर क्या बोलते हैं. एक अन्य यूजर्स ने लिखा, अगर साइरस आपके साथ व्लॉग बनाएंगे तो सभी लोग देखना बंद कर देंगे.

फराह खान के यूट्यूब व्लॉग्स ने दिलीप को घर-घर में पहचान दिलाई है. उनके वीडियो में सिर्फ खाना बनाने की रेसिपी ही नहीं, बल्कि सेलिब्रिटीज के घरों की तस्वीरें, दिलचस्प बातचीत और फराह-दिलीप की मजेदार नोकझोंक भी देखने को मिलती है. दिलीप के बेबाक जवाब और कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को खूब पसंद आते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »