'दृश्यम 3' एक्ट्रेस को कहा जिहादी? अंसिबा हसन ने टाइनी टॉम पर लगाया आरोप, एक्टर ने दिया जवाब

मलयालम एक्ट्रेस अंसीबा हसन अपनी नई फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने अपने को-एक्टर टाइनी टॉम के खिलाफ बड़े आरोप लगाए. इस पर एक्टर का रिएक्शन भी सामने आ गया है.

Advertisement
अंसीबा हसन का टाइनी टॉम पर आरोप (Photo: @_tiny_tom_/@realansibahassan) अंसीबा हसन का टाइनी टॉम पर आरोप (Photo: @_tiny_tom_/@realansibahassan)

शिबिमोल

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:35 PM IST

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने वाला और गंभीर विवाद सामने आया है. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'दृश्यम 3' में अपनी बेहतरीन भूमिका के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस अंसिबा हसन ने अपने साथी एक्टर टाइनी टॉम और 'एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स' (AMMA) के कुछ सदस्यों पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं.  अंसिबा का दावा है कि संगठन के भीतर उनकी कैरेक्टर एसासिनेशन की गई और उन पर सांप्रदायिक टिप्पणियां भी की गईं, जिसके चलते परेशान होकर आखिरकार उन्हें संगठन से इस्तीफा देना पड़ा.

Advertisement

दूसरी तरफ, इन आरोपों के सामने आने के बाद एक्टर टाइनी टॉम ने भी मीडिया के सामने आकर अपनी सफाई दी है और अंसिबा के सभी दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे अपने खिलाफ एक सोची-समझी साजिश करार दिया है. इस बड़े आरोप-प्रत्यारोप ने इस समय पूरी इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है.

अंसिबा ने क्या आरोप लगाया
एक्ट्रेस अंसिबा हसन ने अपनी आपबीती शेयर करते हुए दावा किया कि AMMA के ही एक अन्य सदस्य ने उन्हें इस बात की जानकारी दी थी कि टाइनी टॉम ने कथित तौर पर उनके खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बातें कही हैं. अंसिबा के मुताबिक, टॉम ने उन्हें 'जिहादी' कहा था और उन पर यह झूठा आरोप लगाया था कि उन्होंने टाइनी टॉम के ड्राइवर को जबरन इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर किया था. इसके अलावा, एक्ट्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि संगठन के भीतर उनके पर्सनल को लेकर तरह-तरह की झूठी अफवाहें फैलाई गईं, जिससे उनकी छवि को ठेस पहुंची.

Advertisement

मजबूरी में देना पड़ा इस्तीफा
अंसिबा ने बताया कि हालांकि उन्होंने अपने इस्तीफे के पत्र में केवल व्यक्तिगत और पेशेवर (पर्सनल और प्रोफेशनल) कारणों का ही जिक्र किया था, लेकिन उन्होंने निजी तौर पर AMMA के शीर्ष नेतृत्व को उन तमाम गंभीर समस्याओं से अवगत करा दिया था, जिनका सामना वह संगठन के भीतर रहकर कर रही थीं. उन्होंने आगे एक और चौंकाने वाला आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यकारी समिति की एक महिला सदस्य ने उनके खिलाफ पुलिस में झूठी शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिससे वह काफी मानसिक पीड़ा से गुजरीं. 

टाइनी टॉम का पलटवार
अंसिबा के इन तीखे आरोपों के बाद एक्टर टाइनी टॉम ने तुरंत सामने आकर इन सभी दावों का खंडन किया है. टॉम ने कहा कि अंसिबा खुद यह स्वीकार कर रही हैं कि उन्होंने ये बातें किसी और से सुनी हैं, न कि खुद अपने कानों से. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, 'वह किसी और के कहने पर ऐसा कैसे कह सकती हैं? अगर उन्होंने खुद ये बातें सुनी थीं, तो उन्हें उसी समय इसके खिलाफ संबंधित अधिकारियों से शिकायत करनी चाहिए थी.' 

टॉम ने साफ किया कि स्टेज शो के दौरान वह इवेंट्स के इंचार्ज होते हैं, इसलिए काम के दबाव में कभी-कभी एक-दूसरे पर चिल्ला देना या बहस होना दोस्तों के बीच आम बात है, लेकिन इसका कोई गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए.

Advertisement

अपने ऊपर लगे सांप्रदायिक आरोपों पर सफाई देते हुए टाइनी टॉम ने कहा, 'मैं किसी को 'जिहादी' या ऐसा कुछ कैसे कह सकता हूं? मैं कभी भी ऐसा कोई आरोप लगाने की सोच भी नहीं सकता क्योंकि मेरे सभी दोस्त मुसलमान हैं.' उन्होंने आगे बताया कि अंसिबा ने अपना इस्तीफा 21 फरवरी को दिया था, जिसके बाद 22 तारीख को ही AMMA के महासचिव ने मेल का जवाब देकर उन्हें आम सभा (General Body) होने तक काम जारी रखने को कहा था, हालांकि वह मेल बाद में डिलीट हो गया. टॉम के मुताबिक, इसके बाद 2 मार्च की बैठक में भी इस्तीफे का कोई जिक्र नहीं हुआ.

एक्टर ने आगे पूरे घटनाक्रम का ब्योरा देते हुए कहा कि अभी हाल ही में 12 मई को उन्होंने अंसिबा को बकायदा फोन पर स्पीकर पर लेकर बात की थी और इस्तीफे की वजह पूछी थी. उस समय अंसिबा ने साफ कहा था कि वह अपने व्यस्त कार्यक्रम (बिजी शेड्यूल) के कारण इस्तीफा दे रही हैं और इसके अलावा उन्होंने कोई और शिकायत नहीं की थी. टॉम ने कहा, यह साफ तौर पर संगठन के लिए ईमानदारी से काम करने वाले किसी व्यक्ति को बदनाम करने की एक बड़ी साजिश लगती है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement