ड्रग्स केस: भारती से लेकर हर्ष की गिरफ्तारी तक, जानें अब तक की पूरी घटना

भारती और उनके हसबैंड हर्ष के घर पर भी छापेमारी हुई थी. जिसके बाद दोनों को एनसीबी ने समन किया था. पूछताछ के बाद शन‍िवार को भारती सिंह को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि हर्ष को रव‍िवार को गिरफ्तार किया गया है. आइए जानें शन‍िवार से रव‍िवार के बीच इस मामले में हुई पूरी घटना के बारे में.

Advertisement
भारती स‍िंह-हर्ष ल‍िंबाच‍िया   भारती स‍िंह-हर्ष ल‍िंबाच‍िया

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 22 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:28 AM IST

ड्रग्स मामले में कॉमेड‍ियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाच‍िया की गिरफ्तारी से लोग सकते में हैं. एनसीबी ने शन‍िवार को मुंबई में 3 जगहों पर छापेमारी की थी. भारती और उनके हसबैंड हर्ष के घर पर भी छापेमारी हुई थी. जिसके बाद दोनों को एनसीबी ने समन किया था. पूछताछ के बाद शन‍िवार को भारती सिंह को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि हर्ष को रव‍िवार को गिरफ्तार किया गया है. आइए जानें शन‍िवार से रव‍िवार के बीच इस मामले में हुई पूरी घटना के बारे में. 

Advertisement

भारती के घर से गांजा हुआ था बरामद 

शुरुआत करते हैं शन‍िवार को एनसीबी की रेड से. एनसीबी ने 21 नवंबर यानी शन‍िवार को खार दांडा इलाके में छापा मारा और LSD, गांजा (40 ग्राम) और  Nitrazepam (साइकोट्रोपिक दवाएं) सहित कई ड्रग्स के साथ 21 साल की उम्र के एक तस्कर को पकड़ा. इस के बाद दो अन्य स्थानों पर छापा मारा, जिसमें कॉमेडियन भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर (दोनों जगहों से) से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया. एनसीबी ने दावा किया कि भारती सिंह और हर्ष दोनों ने गांजे के सेवन की बात को स्वीकारा है. इसी के आधार पर भारती को एनडीपीएस एक्ट 1986 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया. 

भारती के पति हर्ष भी गिरफ्तार 

भारती को रातभर एनसीबी ऑफिस में रखा गया. भारती की मां उनसे मिलने के लिए रात को एनसीबी ऑफिस पहुंची थीं, लेकिन उन्हें मिलने की अनुमति नहीं दी गयी. आज भारती सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा. वहीं दूसरी ओर एनसीबी ने भारती और हर्ष के मैनेजर और सर्वेंट से भी पूछताछ की. दोनों ने जहां से ड्रग्स मंगवाया उस सोर्स का पता भी लगाया. इस पूछताछ के बाद रव‍िवार सुबह हर्ष को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया. एनसीबी जोनल डायरेक्टर समीर वांखेडे ने हर्ष की गिरफ्तारी को कंफर्म किया है. 

Advertisement

रव‍िवार को भारती पर कोर्ट क्या फैसला लेगी ये जल्द ही पता चलेगा. फिलहाल भारती, हर्ष और दो ड्रग पेडलर्स को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया है. इसके बाद सभी को कोर्ट लेकर जाया जायेगा. टेलीव‍िजन जगत में इन दो बड़े नामों की गिरफ्तारी से सभी शॉक्ड हैं. आने वाले समय में पता चलेगा कि ड्रग्स केस में और कितने स्टार्स शामिल हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »