Film Wrap: 53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, करीना कपूर की प्रेग्नेंसी का क्या है सच?

शुक्रवार के दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. अर्जुन रामपाल ने कई सालों बाद अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग शादी रजिस्टर की. वहीं करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज रही.

Advertisement
अर्जुन रामपाल, करीना कपूर (Photo: Social Media) अर्जुन रामपाल, करीना कपूर (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:55 PM IST

आज के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में कई चीजें सुर्खियों में रहीं. गोविंदा की शादी पर बवाल से लेकर अर्जुन रामपाल की रजिस्टर मैरिज चर्चा में थी. 53 साल के अर्जुन ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस संग गोवा में शादी रजिस्टर की है. दो बच्चों के जन्म के बाद, कपल ने ये फैसला लिया. 

वहीं करीना कपूर के एक वायरल वीडियो की चर्चा रही. इसमें वो जिम से बाहर निकल रही थीं, जो देख लोगों को लगा कि वो प्रेग्नेंट हैं. करीना के पेट के पास बेबी बंप जैसा कुछ था. मगर सच्चाई इससे एकदम उलट ही निकली.

Advertisement

'दूसरी शादी करने वाले थे गोविंदा', सुनीता आहूजा का खुलासा, राखी सावंत बोलीं- 200 करोड़ संभालो

एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. इस बीच सुनीता आहूजा ने बड़ा खुलासा किया है. राखी सावंत से कॉल पर की गई बात, सोशल मीडिया वायरल हो गई.

गोविंदा के बेटे का बॉलीवुड डेब्यू, साजिद खान की फिल्म में बना हीरो, सामने आई रिलीज डेट

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का डेब्यू अब जल्द होने वाला है. उनकी पहली फिल्म से जुड़ी और भी जानकारी सामने आई है. ये फिल्म एकता कपूर ने प्रोड्यूस की है, जो अगले साल जनवरी के महीने में रिलीज होगी.

53 की उम्र में फिर दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, दो बेटों के जन्म के बाद गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से रचाई शादी

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस ने गोवा के बारदेज में शादी रजिस्टर कर ली. जानिए दोनों की लव स्टोरी, उम्र के फासले और अर्जुन की पहली शादी से जुड़ी पूरी कहानी.

Advertisement

प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर? वीडियो देख बोले लोग- 'बेबी बंप', जानिए सच्चाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को आज पैप्स ने मुंबई में जिम के बार स्पॉट किया गया. इस दौरान उनका लुक देखने के बाद यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं?

पहली पत्नी की याद में खोए पवन सिंह, टूटे रिश्ते का दर्द झेल रहीं दूसरी पत्नी ज्योति बोलीं- मैं दुआ बनकर रह लूंगी

पवन सिंह के इमोशनल होने के बीच ज्योति सिंह ने पति के नाम एक दर्दभरा मैसेज शेयर किया. जिसमें लिखा- ‘इस बार मुझे मत चुनना’ और ‘तुम्हारी कहानी नहीं बनना चाहती.’ पोस्ट के बाद पवन सिंह से रिश्ते को लेकर चर्चा तेज. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »