पायल घोष के यौन शोषण वाले आरोप पर आया अनुराग कश्यप का जवाब, कहा- आरोप बेबुनियाद

अनुराग कश्यप ने अपने ट्वीट में लिखा है कि क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में. चलो कोई नहीं. मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया. थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम. बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं.

Advertisement
अनुराग कश्यप पर लगे हैं यौन शोषण के आरोप अनुराग कश्यप पर लगे हैं यौन शोषण के आरोप

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 20 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 6:04 AM IST
  • अनुराग कश्यप ने पायल घोष के आरोप का दिया जवाब
  • अपनी सफाई में अनुराग कश्यप ने किए कई सारे ट्वीट
  • अनुराग कश्यप ने कहा- आपके सब आरोप बेबुनियाद हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. पायल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए न्याय के लिए पीएम से गुहार भी लगाई है. इसे लेकर शनिवार की देर रात अनुराग कश्यप ने भी अपना पक्ष रखा. अनुराग कश्यप ने देर रात इस मुद्दे पर कई सारे ट्वीट किए हैं.

अनुराग कश्यप ने अपने ट्वीट में लिखा है, "क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में. चलो कोई नहीं. मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया. थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम. बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं."

Advertisement

अपने अगले ट्वीट में अनुराग ने लिखा है, "बाकी मुझपे आरोप लगाते लगाते, मेरे कलाकारों और बच्चन परिवार को संग में घसीटना तो मतलब नहले पे चौका भी नहीं मार पाए. मैडम दो शादियां की हैं, अगर वो जुर्म है तो मंजूर है और बहुत प्रेम किया है, वो भी कबूलता हूं."

अपनी सफाई में अनुगार ने आगे ट्वीट किया है कि चाहे मेरी पहली पत्नी हों, या दूसरी पत्नी हों या कोई भी प्रेमिका या वो बहुत सारी अभिनेत्रियां जिनके साथ मैंने काम किया है, या वो पूरी लड़कियों और औरतों की टीम जो हमेशा मेरे साथ काम करती आयीं हैं, या वो सारी औरतें जिनसे मैं मिला बस, अकेले में या जनता के बीच मैं इस तरह का व्यवहार ना तो कभी करता हूं ना तो कभी किसी कीमत पे बर्दाश्त करता हूं. बाकी जो भी होता है देखते हैं. आपके वीडियो में ही दिख जाता है कितना सच है कितना नहीं, बाकी आपको बस दुआ और प्यार. आपकी अंग्रेजी का जवाब हिंदी में देने के लिए माफी.

Advertisement

इसके बाद अपने अगले ट्वीट में अनुराग कश्यप ने लिखा, "अभी तो बहुत आक्रमण होने वाले हैं. यह बस शुरुआत है. बहुत फोन आ चुके हैं, कि नहीं मत बोल और चुप हो जा. यह भी पता है कि पता नहीं कहां-कहां से तीर छोड़े जाने वाले हैं. इंतजार है."

पायल ने किया था ये ट्वीट

एक्ट्रेस पायल घोष ने ट्वीट कर लिखा, "अनुराग कश्यप ने बेहद बुरी तरीके से खुद को मुझ पर फोर्स किया. नरेंद्र मोदी जी प्लीज एक्शन लीजिए और देश को देखने दीजिए कि इस क्रिएटिव इंसान के पीछे के राक्षस को. मुझे पता है कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है. मेरी सुरक्षा खतरे में है. प्लीज मदद कीजिए."

एक्ट्रेस के ट्वीट के बाद से कई लोग इस पर रिएक्ट कर रहे हैं. नेशनल कमीशन फॉर वीमेन की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि पायल NCW को शिकायत भेजे. वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी हो.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »