पाकिस्तानी जर्नलिस्ट सफीना खान अचानक भारत में ट्रेंड करने लगी हैं. लोग उनके बारे में सर्च कर रहे हैं. हर कोई ये जानने को बेताब है कि सफीना का भारत के क्या लेना-देना है? तो आइए बताते हैं कि भारतीयों के बीच सफीना को अचानक सर्च करने की होड़ क्यों मची है.
(Photo: Facebook Safina khan)
ये बात किसी से छिपी नहीं है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते काफी खराब हो चुके हैं. पाकिस्तानी, भारत में बैन हैं. पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स को भारतीय प्रोजेक्ट्स में काम करने की भी मनाही है.
(Photo: Facebook Safina khan)
लेकिन इन सब के बीच फेमस सिंगर और म्यूजिशियन विशाल ददलानी का पाकिस्तानी जर्नलिस्ट सफीना खान संग एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक दूसरे संग बातचीत करते दिखाई दिए.
(Photo: Instagram @vishaldadlani)
सफीना संग विशाल की मुलाकात लंदन के एक म्यूजिक शो में हुई, जिसका वीडियो खुद सफीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है. सफीना वीडियो में विशाल के म्यूजिक और गानों की तारीफ करती हुई नजर आ रही हैं.
(Photo: Facebook Safina khan)
वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया है. सफीना संग विशाल ददलानी को देख लोगों का सिंगर पर गुस्सा फूट पड़ा है. फैंस विशाल को खरी-खोटी सुना रहे हैं, क्योंकि सफीना को पाकिस्तानी इंटेलीजेंस एजेंसी ISI का जासूस भी माना जाता है.
(Photo: Facebook Safina khan)
लाहौर में जन्मीं 48 साल की पाकिस्तानी पत्रकार सफीना अब लंदन में रहती हैं. मगर वो विदेश में रहते हुए ही पाकिस्तान के लिए न्यूज कवर करती हैं. लंदन में रहकर वो भारत-विरोधी रिपोर्टिंग करती दिखती हैं.
(Photo: Facebook Safina khan)
इतना ही नहीं सफीना खान पर भारतीय तिरंगे का अपमान करने का आरोप भी लग चुका है. ऐसा दावा किया गया था कि पहलगाम आतंकी हमले के दौरान रिपोर्टिंग करते हुए सफीना ने भारतीय तिरंगे का अपमान किया था.
(Photo: Facebook Safina khan)
बता दें कि सफीना को राजनीति में काफी इंटरेस्ट है. वो पाकिस्तान के पॉलिटिकल इश्यूज और विदेश नीतियों से जुड़े मुद्दों को कवर करती हैं. वो अक्सर पाकिस्तान के कई बड़े नेताओं संग दिखाई देती हैं.
(Photo: Facebook Safina khan)
सफीना को ISI का सपोर्टर भी माना जाता है. पाकिस्तान के विपक्षी दल सफीना पर कई दफा आरोप लगा चुके हैं कि उनका पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के साथ संबंध है.
(Photo: Facebook Safina khan)
सफीना को लेकर ये भी दावा किया जाता है कि उनके पिता ISI के एजेंट रहे हैं. हालांकि, इस बात की अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है.
(Photo: Facebook Safina khan)
सफीना अपनी विवादित पर्सनैलिटी और बदतमीजी के लिए भी जानी जाती हैं. लोगों संग गाली-गलौज करते हुए उनके कई वीडियोज वायरल हो चुके हैं. अपने बर्ताव की वजह से वो कई दफा पाकिस्तानी आवाम के निशाने पर रह चुकी हैं.
(Photo: Facebook Safina khan)
ऐसे में विशाल को भारत विरोधी सफीना संग देखकर फैंस का कहना है कि सिंगर ने अपने देश के साथ खिलवाड़ किया है. लोग विशाल को एंटी-नेशनल बता रहे हैं और उन्हें बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं. हालांकि, विशाल ने अभी इसपर चुप्पी साधी हुई है.
(Photo: Instagram @vishaldadlani)
बता दें कि इस विवाद से पहले विशाल ददलानी ने हाल ही में 'धुरंधर 2' के खिलाफ पोस्ट भी शेयर की थी. उन्होंने फिल्म की कहानी और इसमें दिखाए गए फैक्ट्स की आलोचना की थी. वैसे विशाल के बारे में आपकी क्या राय है?
(Photo: Instagram @vishaldadlani)