Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

पति वीर साहू से विवाद के बीच सपना चौधरी की क्रिप्टिक पोस्ट, कसा तंज? लिखा- कहीं तो भुगतोगे ही

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:09 PM IST
  • 1/9

मशहूर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और शादीशुदा जिंदगी में चल रहे उतार-चढ़ाव को लेकर सुर्खियों में हैं. (Photo: Instagram/itssapnachoudhary)

  • 2/9

हाल ही में सपना ने अपने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा (डोमेस्टिक वॉयलेंस) जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद से ही यह मामला लगातार गरमाया हुआ है. इस पारिवारिक कलह और तनाव के बीच सपना चौधरी का एक नया सोशल मीडिया पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. (Photo: Instagram/itssapnachoudhary)

  • 3/9

सपना ने अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए एक ऐसा कैप्शन लिखा है, जिसे लोग उनके पति वीर साहू पर सीधा निशाना मानकर देख रहे हैं. (Photo: Instagram/itssapnachoudhary)

Advertisement
  • 4/9

सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आज रविवार को उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में सपना ब्लैक एंड व्हाइट कलर की बेहद खूबसूरत साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं.  (Photo: Instagram/itssapnachoudhary)

  • 5/9

ट्रेडिशनल लुक के साथ उनका सादगी भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वे अलग-अलग एंगल से कैमरे के सामने पोज देती हुई दिख रही हैं. मुश्किल दौर से गुजरने के बावजूद तस्वीरों में उनका कॉन्फिडेंस साफ झलक रहा है. (Photo: Instagram/itssapnachoudhary)

  • 6/9

तस्वीरों से ज्यादा जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा, वह था इस पोस्ट के साथ लिखा गया सपना का कैप्शन. सपना ने लिखा, 'दूसरों की कमियां निकालकर, अपने किरदार को, अच्छा बनाना... आजकल trend में है.. But I don't believe in revenge (लेकिन मैं बदले में विश्वास नहीं रखती).... I believe कहीं का किया, कहीं तो भुगतोगे ही.'  (Photo: Instagram/itssapnachoudhary)

Advertisement
  • 7/9

सपना के इस पोस्ट को उनके मौजूदा हालातों से जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे यह साफ लग रहा है कि वह बिना नाम लिए किसी खास को कड़ा संदेश देने की कोशिश कर रही हैं. (Photo: Instagram/itssapnachoudhary)

  • 8/9

आपको बता दें कि सपना चौधरी और वीर साहू की शादीशुदा जिंदगी में पिछले कुछ समय से काफी अनबन चल रही है. बात तब और ज्यादा बिगड़ गई जब सपना ने अपने पति पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाते हुए कानूनी रास्ता अपनाया.  (Photo: Instagram/itssapnachoudhary)

  • 9/9

इस हाई-प्रोफाइल मामले पर हर किसी की नजर बनी हुई है. फिलहाल दोनों पक्षों की तरफ से बयानों का दौर जारी है और अब इस केस की अगली सुनवाई जुलाई में होनी तय हुई है, जिसके बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।.तब तक सपना के ऐसे पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार गर्म रख रहे हैं. (Photo: Instagram/itssapnachoudhary)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement