एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर संदीपा विर्क ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में सलाखों के पीछे महीनों काटे थे. अब भले ही वो जेल से बाहर आ चुकी हैं. लेकिन उन दिनों को नहीं भूली हैं.
संदीपा ने एक पॉडकास्ट में तिहाड़ जेल की सच्चाई बताई है. उनसे पूछा गया क्या वहां पर लेस्बियन रिलेशनशिप्स होते हैं? जानें एक्ट्रेस ने इसका क्या जवाब दिया.
एक्ट्रेस ने कहा- महिला जेल में कोई किसी को संबंध बनाने के लिए फोर्स नहीं करता. लेकिन मैंने तिहाड़ जेल में लेस्बियन एक्ट को लेकर काफी कुछ सुना है.
''वहां बहुत सारी लड़कियां जेल में सालों से रह रही हैं. अगर वहां पर कोई लेस्बियन बनती है तो मैडम आकर उसे डंडों से पीटती है.''
''अगर कोई लेस्बियन है तो क्या ही करें. मैं लेस्बियन एक्ट को सपोर्ट नहीं करती. लेकिन किसी को किसी भी चीज में खुशी मिल रही है तो क्या गलत है.''
संदीपा ने कहा कि हम इंडियंस को जेल में टॉर्चर किया जा रहा है. लेकिन वहां पर नाइजीरियन कैदियों को सब कुछ मिलता है.
''उन नाइजीरियन कैदियों से जेल की मैडमें डरती भी हैं. वो नाइजीरियन कैदियों से डरती हैं. लेकिन उन मैडमों का सारा बल हम पर ही यूज होता है. ''
संगीता विर्क ने इंटरव्यू में जेल के गंदे खाने और टॉयलेट का भी जिक्र किया है. उन्होंने बताया कि वहां पर ऐसे हालात थे कि वो सुसाइड करना चाहती थीं.
All Photos: Instagram @sandeepavirk