रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जब भी साथ आते हैं, फैंस का दिल खुशी से गदगद हो जाता है. रविवार को विजय पत्नी संग तेलंगाना स्थित अपने पैतृक गांव थुम्मनपेट पहुंचे थे.
Photo: Social Media
कपल के यहां आने का खास मकसद था. उन्होंने राज्य के 180 बच्चों को स्कॉलरशिप देने का फैसला किया है. 9वीं और 10वीं के इन स्टूडेंट्स के नामों की लिस्ट X पर शेयर की है.
Photo: Social Media
स्कॉलरशिप अनाउंसमेंट के इवेंट में कपल को साथ देखा गया. अपने फैंस और उन 180 बच्चों की पढ़ाई को लेकर उन्होंने बात की.
Photo: Social Media
यहां इवेंट में रश्मिका का रोमांटिक अवतार देखने को मिला. वो पति पर सरेआम प्यार लुटाती हुई दिखीं.
Photo: Social Media
एक वीडियो सामने आया है जिसमें रश्मिका इवेंट के दौरान स्टेज पर पति संग खड़ी हैं. वो विजय के माथे का पसीना पोंछती हैं.
Photo: Social Media
इतना ही नहीं विजय की मूंछों को भी संवारती नजर आईं. फिर इशारों में विजय को बताती हैं कि वो अच्छे लग रहे हैं.
Photo: Social Media
फैंस रश्मिका का ये अंदाज देख फूले नहीं समा रहे हैं. उन्होंने एक्ट्रेस को बेस्ट वाइफ का टैग दे डाला है.
Photo: Social Media
दोनों अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते हैं. शादी के बाद वो एकसाथ फिल्म रानाबली में नजर आएंगे. इसकी पहली झलक शानदार है.
Photo: Social Media
इससे पहले कपल ने गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी फिल्मों में काम किया है. विजय-रश्मिका की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी हिट है.
Photo: Instagram @rashmika_mandanna