एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी अपने बोल्ड अंदाज और बेबाक बयानों के लिए फेमस हैं. आज वो जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी लोगों की आलोचनाओं का सामना किया है.
एक पॉडकास्ट में खुशी मुखर्जी ने कास्टिंग काउच को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कई सारे कास्टिंग डायरेक्टर्स को इंडस्ट्री से भगा दिया जाना चाहिए.
खुशी ने बताया कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं कहा कि इंडस्ट्री में काम पाने के लिए लड़की को 1 महीने का कॉन्ट्रैक्ट साइन करना होगा, उसे 1 महीने तक सोना होगा.
एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें भी रोल के बदले कॉम्प्रोमाइज करने के ऑफर आते हैं. ऐसे कास्टिंग डायरेक्टर्स को वो मुंहतोड़ जवाब देती हैं.
खुशी ने कहा- मैं उन्हें बोलती हूं अगर मेरे साथ सोना चाहते हो तो एक काम करो. एक डमी पर्सन को लाओ. मेरी फोटोकॉपी निकालो और उस लड़की के चेहरे पर लगा लो, सोचो कि वो खुशी है.
खुशी ने कास्टिंग डायरेक्टर्स पर भड़कते हुए कहा- आजकल इंडस्ट्री में कुछ बदतमीज कास्टिंग डायरेक्टर्स हैं जो कहते हैं, इनके साथ कॉम्प्रोमाइज होगा ही, हमारे साथ भी ये सब करना पड़ेगा.
मैं उनकी ये डिमांड सुनकर हैरान हूं. क्या लड़की कोई रोटेटिंग ऑब्जेक्ट है? जो उससे इधर-उधर हर जगह कॉम्प्रोमाइज कराया जाएगा.
खुशी ऐसे कास्टिंग डायरेक्टर्स पर भड़की हैं. उनका कहना है ये लोग नल्ले हैं. वो सड़क से उठकर स्टार बने हैं. इसलिए अनैतिक काम करने लगते हैं.
ऐसे कास्टिंग डायरेक्टर्स, एक्टर्स को नीचा दिखाते हैं. कैसे वो किसी को सोने के लिए कह सकते हैं. ये मोरल के खिलाफ है. बिल्कुल गलत है.
All Photos: Instagram @khushimukherjee5