Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

'KISS करनी पड़ेगी', रेमो डिसूजा ने किया फोर्स, हीरो संग मजबूरी में किया रोमांस, शर्मिंदा हुई कोरियोग्राफर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 13 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:15 PM IST
  • 1/11

एंटरटेनमेंट की दुनिया में टीआरपी के लिए क्या कुछ नहीं किया जाता. खासतौर पर रियलिटी शोज में. ऑडियंस के बीच गलत नेरेटिव पेश किए जाते हैं. वो भी बस व्यूज के लिए.
 

  • 2/11

ऐसा ही कुछ डांसर, टीवी शो पर्सनैलिटी और कोरियोग्राफर शक्ति मोहन संग हुआ. डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस' में उन्होंने बतौर मेंटर हिस्सा लिया था.
 

  • 3/11

शो को तब डांसर, एक्टर और कोरियोग्राफर राघव जुयाल ने होस्ट किया था. रियल लाइफ में वो एक-दूसरे संग भाई-बहन जैसा बॉन्ड शेयर करते हैं.
 

Advertisement
  • 4/11

लेकिन शो में उनके बीच रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई. होस्ट और मेंटर के बीच ये लव एंगल टीआरपी और शो को माइलेज देने के लिए दिया गया. 
 

  • 5/11

यहां तक ठीक था. लेकिन हद तब हुई जब शक्ति को राघव को कैमरे के सामने kiss करने के लिए कहा गया. क्योंकि तब शक्ति इंडस्ट्री में नई थीं, इसलिए अपनी आवाज नहीं उठा सकीं.
 

  • 6/11

सिद्धार्थ कनन को दिए पुराने इंटरव्यू में शक्ति ने बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा कि शो में जबरन राघव को KISS करने को कहा गया. जबकि वो सहज नहीं थीं.
 

Advertisement
  • 7/11

शक्ति ने बताया कि शो में मेकर्स ने KISS मोमेंट भी डाला था. उन्होंने कहा था अगर कुछ होगा तो तुम्हें राघव को KISS करना होगा.
 

  • 8/11

शक्ति ने इस पर हैरानी जताई, मेकर्स से पूछा- क्यों ऐसा होगा? जवाब में उन्होंने कहा कि तुम्हें राघव को KISS करना ही पड़ेगा.
 

  • 9/11

शक्ति कहती हैं- मैंने देखा कि रेमो सर भी मुझे राघव को KISS करने को कह रहे हैं. मैं हैरान थी कि सर भी कह रहे हैं. मैं बहुत आज्ञाकारी टाइप थी. 
 

Advertisement
  • 10/11

''मैं कंफर्टेबल नहीं थी फिर भी स्टेज पर राघव को KISS करने चली गई थी. मैं उसके लिए राजी नहीं थी. वहां पर अपना स्टैंड नहीं रख पाई. मैंने राघव को KISS किया.''
 

  • 11/11

''राघव को KISS करते वक्त कैमरे पर साफ दिखा कि मैं अनकंफर्टेबल थी. मेरे पेरेंट्स भी ये शो देखेंगे. वो क्या सोचेंगे. लोगों को लगता है राघव और मेरे बीच कुछ है, लेकिन ऐसा नहीं है.''

All Photos: Instagram @mohanshakti
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement