'हैरी पॉटर' में प्रोफेसर 'स्नेप' का रोल करने वाले, एलेन रिकमेन नहीं रहे

हॉलीवुड की पसंदीदा सीरीज में से एक 'हैरी पॉटर' में प्रोफेसर 'सेवेरस स्नेप' के रोल से पहचाने जाने वाले एलेन रिकमेन का निधन हो गया.

Advertisement
'हैरी पॉटर' प्रोफेसर स्नेप के किरदार में एलेन रिकमेन 'हैरी पॉटर' प्रोफेसर स्नेप के किरदार में एलेन रिकमेन

दीपल सिंह / IANS

  • लंदन,
  • 15 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 1:11 PM IST

फेमस 'हैरी पॉटर' सीरीज में प्रोफेसर 'सेवेरस स्नेप' के किरदार से मशहूर हुए ब्रिटिश फिल्म और टीवी एक्टर एलेन रिकमेन का गुरुवार को निधन हो गया.

 

बीबीसी के मुताबिक एक्टर-डायरेक्टर एलेन रिकमेन को कैंसर था. उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के बीच आखरी सांस ली. वह 69 वर्ष के थे. रिकमेन का जन्म 21 फरवरी, 1946 को हुआ था. बचपन से ही उनका एक्टिंग की तरफ रुझान था. उन्होंने 1972 में 'रॉय एकेडमिक ऑफ ड्रामेटिक' में जगह बनाई, जहां उन्होंने अपने अभिनय को निखारा.

Advertisement

ब्रिटिश फिल्म, रंगमचं और छोटे पर्दे के दिग्गज कलाकार रिकमेन ने अपने 30 साल के करियर में एक्टिंग से सभी के दिलों को जीता. एलेन ने 1988 की 'डाई हार्ड' में जर्मन आतंकवादी का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें जबर्दस्त सराहना मिली. में प्रोफेसर सेवेरस स्नेप के रोल ने उन्हें अमर बना दिया. बाफ्टा, , एमी और स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड जीतने वाले रिकमेन के परिवार में उनकी पत्नी रीमा होर्टन हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »