एंजेलिना ने ब्रैड से मांगा तलाक, क्या ब्रैड पिट दे रहे थे एंजेलिना को धोखा?

एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट के तलाक के खबरों के बीच एक शॉकिंग न्यूज सामने आई है. रिपोर्ट्स की माने तो ब्रैड पिट, एंजेलिना को चीट कर रहे थे...

Advertisement
एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 21 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST

एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट के तलाक की खबरों ने हर जगह हलचल मचा दिया है. सभी यह सोच रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि 12 साल के बाद एंजेलिना ने ब्रैड से तलाक लेने की सोची.

कुछ लोग ब्रैड के पैरेंटिंग स्किल्स पर सवाल उठा रहे हैं. खबरों ये आ रही हैं कि एंजेलिना, ब्रैड के अपने बच्चों के पालने के तरीके से खुश नहीं हैं, लेकिन अब तलाक के पीछे की कुछ अलग ही कहानी सामने आ रही है. 'द पोस्ट' की रिपोर्ट की माने तो इस तलाक के पीछे का कारण ब्रैड का एंजलिना को चीट करना है.

Advertisement

कहा जा रहा है कि ब्रैड 'एलाइड' फिल्म की शूटिंग के दौरान अपनी को-स्टार मेरियन कोटिलार्ड से काफी नजदीक आ गए थे. सूत्रों के मुताबिक, 'एंजेलिना ने किसी जासूस को ब्रैड पर नजर रखने के लिए कहा था. उन्हें शक था कि ब्रैड और मेरियन के बीच कुछ चल रहा है.'

सूत्र ये भी बताते हैं कि ब्रैड ड्रग्स बहुत ज्यादा लेने लगे थे जिससे परेशान थीं.' हांलाकि मेरियन से जुड़े लोगों का मानना है कि मेरियन और में ऐसा कुछ नहीं है. वो कहते हैं, 'मेरियन 2007 से अपने डायरेक्टर ब्वॉयफ्रैंड गियूम केनेट के साथ रिश्ते में हैं. दोनों का एक बच्चा भी है लेकिन दोनों ने अभी शादी नहीं की है.'

अब के तलाक के पीछे का असली कारण क्या है, ये तो उन दोनों से बेहतर और कोई नहीं बता सकता.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »