BAFTA 2026: 'वन बैटल ऑफ्टर अनदर' ने जीते 6 अवॉर्ड, मणिपुरी फिल्म 'बूंग' का बजा डंका, देखें विनर्स लिस्ट

BAFTA के 79वें एडिशन में पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर ने 6 अवॉर्ड जीते. मणिपुरी फिल्म बूंग ने चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड जीता. धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई. देखें फुल विनर्स लिस्ट...

Advertisement
बाफ्टा 2026 में वन बैटल आफ्टर अनदर का दिखा दबदबा (Photo: Screengrab) बाफ्टा 2026 में वन बैटल आफ्टर अनदर का दिखा दबदबा (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:25 AM IST

ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (BAFTA) के 79वें एडिशन का धमाकेदार आगाज हुआ. रविवार को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में सितारों की महफिल सजी. इवेंट की सबसे बड़ी हाईलाइट रही, पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर'. इसने 14 नॉमिनेशंस में से 6 अवॉर्ड जीते. इसमें बेस्ट फिल्म, डायरेक्टर, अडैप्टेड स्क्रीनप्ले, सिनेमेटोग्राफी, एडिटिंग और सपोर्टिंग एक्टर शामिल हैं. वहीं सिनर्स का भी दबदबा देखने को मिला.13 नॉमिनेशंस में से इसने 3 अवॉर्ड अपने नाम किए. गुइलेर्मो डेल टोरो की फ्रैंकेंस्टीन ने भी 3 अवॉर्ड जीते.

Advertisement

इंडिया को भी बाफ्टा खुशी का मौका दे गया. मणिपुरी फिल्म बूंग ने चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किया. ये पहला मौका था जब किसी भारतीय मूवी ने इस कैटिगरी में अवॉर्ड जीता हो. फरहान अख्तर इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर्स में से एक हैं. स्कॉटिश एक्टर, राइटर और होस्ट Alan Cumming ने इस साल के BAFTA अवॉर्ड शो होस्ट किया. बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई. बाफ्टा इन मेमोरियम ने दशकों तक सिनेमा और संस्कृति को सराहनीय योगदान देने वाले कलाकारों को ट्रिब्यूट दिया गया. इनमें रॉब राइनर, रॉबर्ट डुवाल, टॉम स्टॉपर्ड, ब्रिजिट बार्डोट, ऊडो कीर, धर्मेंद्र, डायन लैड और वाल किल्मर के नाम शामिल थे.

देखें विनर्स लिस्ट...

बेस्ट फिल्म- वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट डायरेक्टर- पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
बेस्ट एक्ट्रेस- जेसी बकले (हैमनेट)
बेस्ट एक्टर- रॉबर्ट आरामयो (आई स्वियर)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- वुनमी मोसाकू – सिनर्स
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- शॉन पेन – वन बैटल आफ्टर अनदर
आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म- हैमनेट
बेस्ट चिंड्रेंस एंड फैमिली फिल्म- बूंग
बेस्ट फिल्म नॉन इंग्लिश कैटिगरी- सेंटिमेंटल वैल्यूज 
बेस्ट स्क्रीनप्ले- सिनर्स
बेस्ट एनिमेटेड फिल्म- ज़ूटोपिया 2
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री- मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट एडिटिंग- वन बैटल आफ्टर अनदर
स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स - अवतार: फायर एंड ऐश
ब्रिटिश शॉर्ट फिल्म- दिस इज एंडोमेट्रियोसिस
राइजिंग स्टार - रॉबर्ट अरामायो (सिनर्स)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »