यामी गौतम ने फिल्म उरी के डायरेक्टर संग लिए सात फेरे, फैंस को किया सरप्राइज

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के डायरेक्टर आदित्य धर से शादी कर ली है. यामी और आदित्य ने अपनी शादी का पहला फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है. इस शादी की खबर के बाद सभी को बड़ा झटका तो लगा ही है, साथ ही खुशी भी जताई जा रही है. 

Advertisement
यामी गौतम और डायरेक्टर आदित्य धर यामी गौतम और डायरेक्टर आदित्य धर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2021,
  • अपडेटेड 6:19 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के डायरेक्टर आदित्य धर से शादी कर ली है. यामी और आदित्य ने अपनी शादी का पहला फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है. इस शादी की खबर के बाद सभी को बड़ा झटका तो लगा ही है, साथ ही खुशी भी जताई जा रही है. 

यामी ने रचाई शादी, ये रहा पहला फोटो

Advertisement

यामी और आदित्य ने सोशल मीडिया पर शादी की एक रोमांटिक फोटो को शेयर किया है. फोटो में यामी गौतम लाल जोड़े में बैठीं आदित्य को देख रही हैं और मुस्कुरा रही हैं. वहीं आदित्या धर ने सफेद रंग की शेरवानी और पगड़ी पहनी हुई है और वह यामी को देख मुस्कुरा रहे हैं. दोनों की इस तस्वीर पर सेलेब्स और फैंस बधाईयां देते हुए कमेंट कर रहे हैं. 

The Family Man 2 Review: फर्ज के बीच फंसा 'श्रीकांत तिवारी', सामंथा का उम्दा अभिनय, खलेगी मूसा की कमी

फोटो शेयर करते हुए दोनों ने लिखा, 'तुम्हारी रौशनी में मैंने प्यार सीखा है. - रूमी. हमारे परिवार के आशीर्वाद के साथ हमने एक इंटिमेट सेरेमनी में शादी कर ली है. प्राइवेट इंसान होने की वजह से हम दोनों ने इस खुशी भरे मौके को अपने परिवार के साथ बांटा है. हम अपने प्यार और दोस्ती के इस सफर में आपकी दुआएं और आशीर्वाद चाहेंगे. प्यार, यामी और आदित्य.'

Advertisement

इस फिल्म में किया था साथ काम

बता दें कि यामी गौतम और आदित्य धर ने फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में साथ काम किया था. इस फिल्म में विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई थी. फिल्म को खूब सराहना मिली थी और आदित्य धर भी इसके लिए फेमस हो गए थे. फिल्म का डायलॉग How's The Josh आज भी फेमस है. बताया जाता है कि दोनों उरी के समय से ही रिश्ते में थे. हालांकि कभी इसके बारे में बात नहीं की थी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »