Ex गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय संग रिश्ते पर सवाल सुन चुप हुए Vivek Oberoi, कमेंट से बचे, कहा- 'ये खत्म हो चुका है लेकिन...'

एक इंटरव्यू में विवेक ओबेरॉय पूछा गया- अगर करियर की शुरुआत में एक्स गर्लफेंड ऐश्वर्या राय संग रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं किया होता तो? इस सवाल पर एक्टर ने कुछ भी कहने से मना किया. एक्टर के मुताबिक, ऐश्वया संग उनका रिश्ता खत्म हो गया है. बातचीत में विवेक ने यूथ को करियर को लेकर अहम सलाह भी दी.

Advertisement
विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:38 AM IST

एक वक्त था जब विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय एक-दूसरे के प्यार में थे. मगर उनका रिश्ता लंबा नहीं चला और दोनों का ब्रेकअप हो गया. विवेक की लाइफ का वो फेज काफी मुश्किलों भरा रहा था. ऐश्वर्या संग उनकी लव लाइफ की कंट्रोवर्सी का विवेक के फिल्मी करियर पर असर पड़ा था. शायद इसीलिए विवेक सालों बाद भी उन दिनों के बारे में बात करना नहीं चाहते.

Advertisement


ऐश्वर्या पर सवाल सुन चुप हुए विवेक
एक इंटरव्यू में विवेक ओबेरॉय ने अपने फिल्मी करियर के साथ पर्सनल लाइफ के सीक्रेट्स भी खोले. विवेक से पूछा गया- अगर करियर की शुरुआत में एक्स गर्लफेंड ऐश्वर्या राय संग रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं किया होता तो? इस सवाल पर एक्टर ने कुछ भी कहने से मना किया. ऐसा इसलिए क्योंकि विवेक के लिए लाइफ का ये चैप्टर अब खत्म हो चुका है. वे कहते हैं- ऐसा नहीं है कि मैं इस सवाल का जवाब दूंगा, क्योंकि ये हो चुका है और खत्म हो गया है. विवेक ओबेरॉय ने अपने जवाब में यूथ को अहम सलाह भी दी.

विवेक ने क्या सलाह दी?
बॉलीवुड बबल से बाचतीत में विवेक ने कहा-  किसी भी यूथ, जो भी यंग टैलेंट हैं, जो इसे देख रहे हैं, जिंदगी में एक बात को हमेशा याद रखो, अगर आप जिंदगी में अपने काम को लेकर कमिटेड और फोकस हैं और अपना सौ फीसदी दे रहे हो, ये हर जगह होते मैंने देखा है, मेरी बस यही सलाह है कि अगर वे आपके प्रोफेशनलिज्म पर अटैक नहीं कर सकते, आपके  टैलेंट पर अटैक नहीं कर सकते, अगर आपके काम पर अटैक नहीं कर सकते, उन्हें कोई मौका मत दो कि वे किसी दूसरी चीज पर अटैक करें और आपका फोकस शिफ्ट करें. ऐसा मत करो, यह आपके लिए और आपके करियर के प्रति आपकी कमिटमेंट का अपमान होगा.

Advertisement

इंटरव्यू में विवेक से पूछा गया कि क्यों ऐश्वर्या राय संग रिश्ता खत्म होने के बाद उन्होंने कभी निजी जिंदगी पर बात नहीं की? इसके जवाब में विवेक ने कहा- मैंने महसूस किया है अगर आप नहीं चाहते कि लोग आपकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें, अगर आप इसे लेकर सेंसिटिव हैं, तो आपको इसे पब्लिक में प्रोजेक्ट भी नहीं करना चाहिए.

जब आमने-सामने आए थे सलमान-विवेक
विवेक और ऐश्वर्या राय का 2003 में ब्रेकअप हुआ था. विवेक का आरोप था कि एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान ने उन्हें ऐश्वर्या को डेट करने पर धमकाया था. जिससे विवेक के करियर पर भी असर पड़ा था. सलमान-ऐश्वर्या और विवेक को लेकर हुई इस कंट्रोवर्सी ने खूब बवाल काटा था. सलमान और विवेक आमने सामने आ गए थे. विवेक का यूं सलमन खान से पंगा लेना उनके करियर को बर्बाद कर गया था. खैर, मूव ऑन करने के बाद विवेक ने प्रियंका अल्वा से शादी की और ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से. दोनों एक्टर्स अपनी मैरिड लाइफ में बहुत खुश हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement