विशाल जेठवा के हाथों में पड़े छाले, वर्कआउट करने में छूटे पसीने, ऐसे होगा ट्रांसफॉर्मेशन

फिल्म 'होमबाउंड' में अपनी दमदार परफॉरमेंस के लिए विशाल जेठवा अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयार कर रहे हैं. उन्होंने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन का फ़ैसला किया है, जिसके लिए अब वे मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है. हालांकि उनके नए प्रोजेक्ट की डिटेल्स अभी सीक्रेट रखी गई हैं.

Advertisement
कड़ी मेहनत कर रहे हैं विशाल जेठवा (Photo: Instagram/@vishaljethwa06) कड़ी मेहनत कर रहे हैं विशाल जेठवा (Photo: Instagram/@vishaljethwa06)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST

टीवी से बॉलीवुड में आए एक्टर विशाल जेठवा ने अपनी अगली फिल्म की जबरदस्त तैयारी में लगे हैं. उन्होंने इसके लिए इंटेंस फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन करने का फैसला किया है. विशाल ने कड़ी ट्रेनिंग शुरू कर दी है, जिससे फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है. सभी जानना चाहते हैं कि एक्टर का अगला बड़ा रोल क्या होगा. फिल्म 'होमबाउंड' में अपनी दमदार परफॉरमेंस के लिए विशाल अब मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है. हालांकि उनके नए प्रोजेक्ट की डिटेल्स अभी सीक्रेट रखी गई हैं.

Advertisement

पसीना बहा रहे विशाल जेठवा

हाल ही में विशाल जेठवा ने अपनी एक्सरसाइज की एक फोटो शेयर की. इसके साथ उन्होंने एक पावरफुल कैप्शन लिखा. उन्होंने लिखा, '105 पुल-अप्स. कोई शॉर्टकट नहीं. 40 वेटेड (10 किलो), 60 बॉडीवेट, 5 बस जागने के लिए.' अपनी ट्रेनिंग के बारे में बात करते हुए विशाल ने कहा, 'मैं बॉडीवेट ट्रेनिंग और स्ट्रेंथ वर्क के कॉम्बिनेशन पर फोकस कर रहा हूं ताकि ओवरऑल फिटनेस और एंड्योरेंस बढ़ सके. मेरा मकसद है कि रोजाना कंसिस्टेंट रहूं, धीरे-धीरे अपनी स्ट्रेंथ बढ़ाऊं, अपनी लिमिट्स को पुश करूं और ट्रेनिंग को डिसिप्लाइंड और स्ट्रक्चर्ड रखूं.'

एक्टर के एक करीबी सूत्र के अनुसार, 'विशाल पिछले डेढ़ महीने से अपने ट्रेनर निकेश के साथ जिम में काफी समय बिता रहे हैं. यह ट्रांसफॉर्मेशन पिछले डेढ़ महीने की कड़ी और लगातार ट्रेनिंग का नतीजा है. उन्होंने साफ तौर पर मसल मास गेन किया है. यह उनकी आने वाली फिल्म की तैयारी के लिए है.'

Advertisement
विशाल जेठवा बहा रहे पसीना (Photo: Screengrab)

हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का बने हिस्सा?

नई रिपोर्ट्स के अनुसार, अनीत पड्डा स्टारर फिल्म 'शक्ति शालिनी' में विशाल जेठवा लीड रोल में नजर आ सकते हैं. सूत्रों का कहना है कि विशाल, अनीत पड्डा के ऑन-स्क्रीन लव इंटरेस्ट की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म मार्च में फ्लोर्स पर जाने वाली है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि बाकी है. एक सूत्र ने बताया, 'यह कमाल की बात है कि अनीत पड्डा इतनी कम उम्र में देश में इतनी बड़ी सफलता हासिल कर चुकी हैं. वह दिसंबर और जनवरी में अपने कॉलेज के फाइनल ईयर के एग्जाम देंगी. उसके बाद वे दिनेश विजन की फिल्म शक्ति शालिनी की शूटिंग शुरू करेंगी, जिसमें वे लीड रोल में हैं.'

सूत्र ने आगे कहा, 'अनीत अभी अपने फाइनल ईयर के एग्जाम की तैयारी कर रही हैं. वे बी.ए. पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स की पढ़ाई कर रही हैं और काम के साथ पढ़ाई को भी बखूबी बैलेंस कर रही हैं. उनका शेड्यूल इतना अच्छे से मैनेज किया जा रहा है कि वे पढ़ाई को भरपूर समय दे सकें, साथ ही वर्क फ्रंट पर जरूरी प्राथमिकताओं को भी पूरा कर सकें.'

MHCU की फिल्म 'शक्ति शालिनी' में अनीत पड्डा की कास्टिंग की खबर 2025 में फिल्म 'थामा' की रिलीज के बाद कन्फर्म हुई थी. उन्हें आधिकारिक तौर पर 'शक्ति शालिनी' की लीड एक्ट्रेस के रूप में अयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' के पोस्ट-क्रेडिट सीन में इंट्रोड्यूस किया गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement