शादी में नहीं बुलाने पर विजय-रश्मिका से नाराज हुई नन्ही फैन, अब एक्टर ने बुलाया घर

सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की एक छोटी फैन ने नए शादीशुदा कपल से सबसे प्यारा सवाल पूछा, जिसमें पूछा कि उन्हें उनकी शादी के रिसेप्शन का इनवाइट क्यों नहीं भेजा गया? अब इस पर एक्टर ने रिएक्शन दिया है.

Advertisement
रश्मिका और विजय की नन्हीं फैन (Photo: Instagram/@rashmika_mandanna) रश्मिका और विजय की नन्हीं फैन (Photo: Instagram/@rashmika_mandanna)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:53 AM IST

साउथ सिनेमा के सबसे चहेते कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है. लेकिन इस बार सुर्खियां उनकी तस्वीरों से ज्यादा विजय के एक प्यारे अंदाज की वजह से मिल रही हैं. दरअसल, विजय की एक नन्ही फैन ने उनसे बड़ी मासूमियत से यह शिकायत की कि उसे शादी में क्यों नहीं बुलाया गया?

Advertisement

अब इस छोटी बच्ची के सवाल ने न केवल सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीता, बल्कि खुद विजय देवरकोंडा ने भी अपनी इस छोटी फैन को घर पर खाने का न्योता दे दिया है.

सोशल मीडिया से वायरल हुआ वीडियो
इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक छोटी बच्ची विजय से पूछती दिख रही है, 'क्या मैं आपकी फैन नहीं हूं? फिर हमारा क्या? हमें शादी में क्यों नहीं बुलाया?' इस मासूम सवाल पर विजय खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने कमेंट करते हुए अपनी भाषा में लिखा, 'बुज्जीथल्ली (प्यारी बच्ची), मैं तुम्हें लंच के लिए अपने घर बुलाऊंगा. मुझे बस अपनी पसंद का खाना और मिठाई बता दो, हम सब घर पर बनवाएंगे और साथ मिलकर मजे से खाएंगे.'

इतना ही नहीं, रश्मिका मंदाना ने भी इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए उस बच्ची के लिए एक खास तोहफे का वादा किया है.

Advertisement

शादी की मिठाईयां भिजवाई गई
अपनी शादी की खुशी को सिर्फ अपनों तक सीमित न रखते हुए, इस कपल ने फैंस के साथ भी इसका जश्न मनाया. शादी के बाद एक साझा नोट जारी कर उन्होंने बताया कि 1 मार्च को पूरे देश में 'प्यार और मिठाइयों से भरे ट्रक' भेजे गए. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के शहरों में मिठाइयां बांटी गईं. साथ ही, कर्नाटक, असम, राजस्थान और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों के कई प्रसिद्ध मंदिरों में 'अन्नदानम' (भोजन दान) का बड़ा आयोजन किया गया, ताकि हर कोई इस खुशी का हिस्सा बन सके.

बता दें कि विजय और रश्मिका की 26 फरवरी को उदयपुर में हुई इस ग्रैंड वेडिंग के बाद, बीते बुधवार को हैदराबाद में इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक शानदार रिसेप्शन भी आयोजित किया गया. पैपराज़ी से बात करते हुए विजय ने मज़ाक में कहा था, 'आज ये सब सेलिब्रेशन खत्म करके हमारा इरादा अंडरग्राउंड होने का है, बस अब शांति चाहिए.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement