तृषा कृष्णन पर उदयनिधि स्टालिन के बयान से खुश नहीं कंगना रनौत, बोलीं- भद्दा मजाक स्वीकार नहीं

उदयनिधि स्टालिन ने सीएम विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को लेकर विवादित बयान दिए थे, जिसके लिए उन्हें पुलिस ने हिरासत में भी लिया है. उनके बयानों पर कंगना रनौत ने भी नाराजगी जाहिर की है, और पुलिस द्वारा किए गए एक्शन को एक सही उदाहरण बताया.

Advertisement
स्टालिन के बयान से खुश नहीं कंगना (Photo: PTI/Instagram @kanganaranaut) स्टालिन के बयान से खुश नहीं कंगना (Photo: PTI/Instagram @kanganaranaut)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:30 PM IST

तमिलनाडु में सियासत गरमा चुकी है. विपक्ष नेता और पूर्व एक्टर उदयनिधि स्टालिन ने राज्य के मुख्यमंत्री थलपति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को लेकर कुछ ऐसे कमेंट्स किए हैं, जिससे हर कोई निराश है. एक रैली में उन्होंने दोनों के लिए डबल मीनिंग बयान दिया था. स्टालिन को अपनी बातों के लिए पुलिस ने हिरासत में भी लिया था. 

मंगलवार को उदयनिधि स्टालिन पुलिस हिरासत में थे, जहां से वो बेल पर बाहर भी निकल आए हैं. हालांकि उनके बयानों ने अब हर तरफ बवाल सा खड़ा कर दिया है. साउथ एक्ट्रेसेस तो उन्हें फटकार ही रही थीं. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत भी स्टालिन पर भड़कती हुईं नजर आई हैं. 

Advertisement

स्टालिन पर क्या बोलीं कंगना?

कंगना ने अपने अंदाज में उदयनिधि स्टालिन को फटकारते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है- सभ्य समाज में खुलेआम गंदी गालियां देना, दोहरे मतलब वाले अश्लील और भद्दे मजाक करना बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता. इसी मामले में श्री स्टालिन को जेल भेजा गया था. हो सकता है कि अब उन्हें जमानत मिल गई हो, लेकिन ये एक अच्छी मिसाल है. 

कंगना रनौत के अलावा साउथ एक्ट्रेस खुशबू सुंदर, सिंगर चिन्मयी श्रीपदा जैसे जाने-माने नामों ने भी स्टालिन को उनके बयान पर घेरा था. वो महिलाओं के खिलाफ अश्लील बातें करने को लेकर विपक्ष नेता से नाराज थीं. उन्होंने तृषा कृष्णन और सीएम थलपति विजय को सपोर्ट किया था, जिनके रिश्ते पर स्टालिन ने राजनीति के लिए कमेंट किया. 

क्या बोले थे उदयनिधि स्टालिन?

सोमवार को उदयनिधि स्टालिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में था, जिसमें वो सीएम विजय की चुप्पी पर सवाल उठा रहे थे. कावेरी पानी मुद्दे को लेकर स्टालिन विजय से जवाब चाहते थे. स्टालिन ने कहा था- हमारे मुख्यमंत्री कावेरी पानी के मुद्दे पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं. उन्हें इस बात की ज्यादा चिंता है कि डीएमके पर झूठे केस लगाए जाएं.

Advertisement

जब भीड़ में किसी ने जोर-जोर से एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का नाम लिया, तब जाकरक उन्होंने कुछ डबल मीनिंग शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे विवाद बढ़ा. विपक्ष नेता ने तृषा का नाम सुनकर कहा था- पानी आए या ना आए, लेकिन पानी आना चाहिए. मेरा मतलब कावेरी नदी के पानी से था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »