NEET Protest: 'गर्व है ऐसे युवाओं पर', ट्विंकल खन्ना ने बढ़ाया छात्रों का हौसला, क्यों चुप हैं अक्षय कुमार?

NEET पेपर लीक विवाद के बाद चल रहे छात्र आंदोलन पर ट्विंकल खन्ना ने खुलकर समर्थन जताया है. उन्होंने प्रदर्शन की तस्वीरें शेयर कर युवाओं की हिम्मत की तारीफ की. वहीं अक्षय कुमार की चुप्पी पर सोशल मीडिया में सवाल उठ रहे हैं.

Advertisement
ट्विंकल खन्ना ने बढ़ाया हौसला (Photo: ITGD) ट्विंकल खन्ना ने बढ़ाया हौसला (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

NEET पेपर लीक विवाद के बाद से देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर अब बॉलीवुड से भी खुलकर आवाजें उठने लगी हैं. अक्षय कुमार की पत्नी और लेखिका ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कीं, जिन्होंने हर किसी का ध्यान खींच लिया. इन ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई, आंसू गैस, महिला प्रदर्शनकारियों का हौसला और तिरंगा थामे छात्रों का जोश साफ दिखाई देता है.

Advertisement

ट्विंकल ने बढ़ाया हौसला

इन तस्वीरों के साथ ट्विंकल खन्ना ने लिखा- मुझे गर्व है कि मैं ऐसे देश का हिस्सा हूं, जहां हमारे युवा आज भी असहमति जताने, सवाल पूछने और आंसू गैस व लाठियों का सामना करने का साहस रखते हैं. दुख इस बात का है कि उन्हें ऐसा करना पड़ रहा है. उनके इस पोस्ट को छात्र आंदोलन के समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है.

ट्विंकल ने खास तौर पर मॉडस एक्ट्रेस रिया अहीर और कई महिला प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें साझा कर उनके जज्बे की तारीफ की. तस्वीरों में एक युवती पुलिस वाहन के सामने डटी नजर आती है, दूसरी छात्रा हाथ में पोस्टर लेकर कहती दिखती है- ये प्रदर्शन हमारे प्रैक्टिकल एग्जाम का हिस्सा है. जबकि एक अन्य तस्वीर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की का दृश्य भी दिखाई देता है. इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर भावुक बहस छेड़ दी है.

Advertisement

अक्षय कुमार का नहीं आया रिएक्शन

बॉलीवुड में भी अब इस मुद्दे पर धीरे-धीरे आवाजें बढ़ती नजर आ रही हैं. ट्विंकल खन्ना का यह पोस्ट ऐसे समय आया है, जब कई फिल्मी हस्तियां छात्र प्रदर्शन को लेकर अपनी राय खुलकर रख रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट को हजारों लोग शेयर कर रहे हैं और कई यूजर्स इसे युवाओं के हौसले को सलाम करने वाला संदेश बता रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे मौजूदा छात्र आंदोलन के समर्थन में बॉलीवुड की एक और बड़ी आवाज मान रहे हैं.

हालांकि बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि इस मुद्दे पर अक्षय कुमार ने क्यों चुप्पी साधी हुई है. उन्होंने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है. न तो छात्रों और न ही सरकार की तरफ से वो कुछ भी कह रहे हैं. उनकी चुप्पी पर सोशल मीडिया पर कई सवाल उठ रहे हैं.

ट्विंकल के इस पोस्ट की भी जमकर तारीफ की जा रही है. प्रदर्शन से सामने आ रही महिलाओं की तस्वीरों ने देश में एक जोश का माहौल बना दिया है. लगभग अब हर सेलेब सामने आकर अपनी राय दे रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »