Gram Chikitsalay 2 Trailer: शुरू हुई डॉक्टर नंबर 1 बनने की रेस, रिलीज हुआ पंचायत यूनिवर्स की सीरीज का ट्रेलर

ग्राम चिकित्सालय सीरीज का नया सीजन आने वाला है, जिसका ट्रेलर सामने आ चुका है. इस बार भटकण्डी गांव में डॉक्टर नंबर 1 बनने की होड़ मची हुई है, जिसमें फुलेरा गांव वाले नए प्रधान भूषण और बिनोद की एंट्री होने वाली है.

Advertisement
वापस लौटी भटकण्डी गांव की कहानी (Photo: Screengrab) वापस लौटी भटकण्डी गांव की कहानी (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:56 PM IST

टीवीएफ (TVF) अक्सर अपने दमदार कंटेंट से लोगों को हैरान करता आया है. पंचायत, एस्पिरेंट्स, सपने वर्सेज एवरीवन, गुल्लक, पिचर्स, कोटा फैक्ट्री- टीवीएफ ने ना जाने ऐसे कितने शोज बना डाले हैं जिससे उन्होंने  लोगों को असली दुनिया से रूबरू कराया. पिछले साल पंचायत वाले दीपक कुमार मिश्रा अपनी हिट सीरीज के जैसा एक और शो ग्राम चिकित्सालय लेकर आए थे, जिसमें उन्होंने गांव-देहात में स्वास्थ व्यवस्था की बेहाली दिखाई थी. 

Advertisement

ग्राम चिकित्सालय में अमोल पराशर और विनय पाठक जैसे मंजे हुए कलाकार थे. उस सीजन में पंचायत वाला मजा तो नहीं था, मगर सच्ची घटनाओं पर आधारित इस कंटेंट को भी अच्छा-खासा प्यार मिला था. अब उसी प्यार को बरकरार रखते हुए टीवीएफ मेकर्स ग्राम चिकित्सालय का दूसरा सीजन लाए हैं, जिसकी कहानी में कई नए किरदारों की एंट्री हुई है. 

क्या है ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 का प्लॉट?

इस बार भटकण्डी गांव में डॉक्टर नंबर 1 बनने की लड़ाई शुरू हुई है. ग्राम चिकित्सालय के डॉक्टर प्रभात अभी भी दवाओं के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं. जबकि झोलाछाप डॉक्टर चेतक लगातार लोगों का उपचार किए जा रहा है. लेकिन इस बार प्रभात के पास चेतक को पीछे छोड़ने का एक मौका हाथ लगा है.

उसे आदर्श PHC का साथ चाहिए होगा, जिसके लिए उसके चिकित्सालय को अव्वल नंबरों से पास होना पड़ेगा. हालांकि उसके लिए PHC पास करना आसान नहीं होगा. इसमें मंत्री से लेकर प्रशासन जैसे लोग प्रभात की मुश्किलें बढ़ाते नजर आएंगे. इस बीच काफी सारा कंफ्यूजन और ह्यूमर क्रिएट किया जाएगा, जिसे देखने में मजा आने वाला है. 

Advertisement

पंचायत यूनिवर्स का हिस्सा!

ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 एक और तरीके से खास बनाया गया है. इसमें पंचायत वाले किरदारों को शामिल किया गया है. फुलेरा गांव के नए प्रधान बने भूषण, अपने साथी बिनोद के साथ भटकण्डी गांव में पहुंच गए हैं. उनका स्वागत करने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पहुंचे हैं, जो ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 में एक बेहद अहम रोल निभाते नजर आएंगे. 

टीवीएफ का ये शो 23 जून से अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होना शुरू होगा. देखना है कि इस पंचायत और ग्राम चिकित्सालय का क्रॉसओवर देखने के लिए कितने लोग एक्साइटेड होंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »