सलमान खान थे टारगेट? टाइगर पर अटैक से पहले शूटरों ने की गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी

सूत्रों के मुताबिक, टाइगर के शूटर्स ने मुंबई आने के बाद सलमान खान के घर की रेकी की थी. इस खुलासे ने दबंग खान के फैंस को टेंशन दे दी है. लॉरेंस बिश्नोई संग सलमान का पुराना विवाद है.

Advertisement
सलमान के घर की हुई थी रेकी (Photo: Social Media) सलमान के घर की हुई थी रेकी (Photo: Social Media)

दिव्येश सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:33 PM IST

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में नया अपडेट आया है. सूत्रों के मुताबिक, शूटर्स का निशाना टाइगर नहीं बल्कि बॉलीवुड का कोई और बड़ा सेलेब्रिटी था. लेकिन कौन था वो सेलेब, इसे लेकर नई जानकारी सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, शूटरों ने सलमान खान के घर की भी रेकी की थी.

शूटर्स के निशाने पर थे सलमान!

Advertisement

टाइगर पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों ने मुंबई पहुंचने के बाद दबंग खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी. जब उन्होंने देखा कि एक्टर के घर के बाहर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात है, तब शूटर्स ने अपना प्लान चेंज किया. इसके बाद शूटर्स का प्लान टाइगर श्रॉफ पर जाकर शिफ्ट किया. उन्होंने टाइगर को निशाना बनाया. एक्टर की गाड़ी पर 18 अक्टूबर को दनादन 5 राउंड फायरिंग की गई. हमले की जिम्मेदी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. गैंगस्टर को टाइगर का सलमान खान संग काम करना पसंद नहीं आया.

सलमान-लॉरेंस का विवाद

बात करें सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई की तो, उनका पुराना विवाद है. काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी ये कंट्रोवर्सी सालों बाद भी चल रही है. लॉरेंस की डिमांड है कि सलमान खान पूरे बिश्नोई समाज से माफी मांगे. कई बार लॉरेंस और उसके साथी गोल्डी बराड़ ने सलमान को निशाना बनाने का प्लान बनाया है. उनके गैलेक्सी और पनवेल स्थित फार्महाउस की रेकी की गई.

Advertisement

दबंग खान के फैंस को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल 2024 को फायरिंग हुई. दो बाइक सवार बदमाशों ने बालकनी और घर की दीवारों पर गोलियां चलाई थीं. इस हमले की जिम्मेदारी भी लॉरेंस की गैंग ने ली थी. हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था. फायरिंग की इस घटना ने खान परिवार को डरा दिया था. हादसे के बाद सलमान की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई. तबसे गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी टाइट सिक्योरिटी रहती है. 

लॉरेंस बिश्नोई जेल में बैठकर सलमान को लगातार डरा और धमका रहा है. एक्टर से जुड़े लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. टाइगर से पहले लॉरेंस की गैंग ने कपिल शर्मा, एपी ढिल्लों, रोहित शेट्टी पर भी फायरिंग कराई. सबसे दुखद केस बाबा सिद्दीकी का रहा. 2024 में सलमान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »