The Kerala Story 2 को मिला जनता का साथ, दूसरे दिन 500% से ज्यादा बढ़ी कमाई!

कोर्ट केस के कन्फ्यूजन में फंसी ‘द केरला स्टोरी 2’ ने शुक्रवार को बहुत ठंडी ओपनिंग की थी. लेकिन शनिवार को प्रॉपर स्क्रीनिंग मिलते ही फिल्म ने 500% से ज्यादा जंप लेकर दिखा दिया है कि कंटेन्ट कितना भी विवादित हो, दर्शक अगर साथ देने लगें तो फिल्में चल ही जाती हैं.

Advertisement
'द केरला स्टोरी 2' को मिला तगड़ा जंप! (Photo: IMDb) 'द केरला स्टोरी 2' को मिला तगड़ा जंप! (Photo: IMDb)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:14 PM IST

विवादों और कोर्ट केस के बीच थिएटर्स तक पहुंची ‘द केरला स्टोरी 2’ थिएटर्स में पैर जमाती नजर आ रही है. शुक्रवार को फिल्म की रिलीज पर संकट के बादल मंडरा रहे थे और जनता में बड़ा कन्फ्यूजन था. कई जगह शोज कैंसिल हुए और जहां चले भी वहां ऑक्यूपेंसी बहुत फीकी रही. इसलिए ‘द केरला स्टोरी 2’ को बहुत ठंडी ओपनिंग मिली. शनिवार फिल्म के लिए थिएटर्स में पहला रेगुलर दिन रहा. और ये ‘द केरला स्टोरी 2’ के लिए बड़ा जंप लेकर आया.

Advertisement

शनिवार को दमदार ‘द केरला स्टोरी 2’
शुक्रवार को कोर्ट के फैसले के अभाव में फिल्म की रिलीज पर बड़ा कन्फ्यूजन रहा. दोपहर में कोर्ट का फैसला आया और ‘द केरला स्टोरी 2’ की रिलीज पर लगा स्टे हटा. फैसला आने के बाद थिएटर्स ने फिल्म की प्रॉपर स्क्रीनिंग शुरू की. लेकिन फैसला लेट आने से जनता में भी ये कन्फ्यूजन था कि फिल्म रिलीज होगी या नहीं. इसलिए शुक्रवार को ‘द केरला स्टोरी 2’ की स्क्रीनिंग डिस्टर्ब रही.

हालांकि, इस डिस्टर्बेंस के बावजूद फिल्म ने करीब 75 लाख की ओपनिंग की थी. रिलीज के पचड़ों, नेगेटिव रिव्यूज और लिमिटेड स्क्रीन काउंट के बावजूद आई ये ओपनिंग ठीकठाक थी. मगर शनिवार को प्रॉपर स्क्रीनिंग मिलने के बाद ‘द केरला स्टोरी 2’ को अच्छे दर्शक मिलते दिखे. टिकट सेल मजबूत हुई और अनुमान है कि ‘द केरला स्टोरी 2’ का कलेक्शन दूसरे दिन 5 करोड़ रुपये के बहुत करीब रहा है. पहले दिन के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर ये करीब 500% से ज्यादा का जंप है. इससे ये साफ नजर आ रहा है कि 'द केरला स्टोरी 2' को जनता का साथ मिलने लगा है. 

Advertisement

पहली फिल्म से बहुत पीछे है ‘द केरला स्टोरी 2’
2023 में आई ‘द केरला स्टोरी’ 240 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन के साथ साल की सबसे बड़ी हिट्स में से एक थी. इसे 8 करोड़ की ओपनिंग मिली थी और दूसरे दिन कलेक्शन 11 करोड़ के करीब था. पहले दो दिन में ‘द केरला स्टोरी’ ने 19 करोड़ का कलेक्शन किया था. जबकि ‘द केरला स्टोरी 2’ दो दिन में पूरे 6 करोड़ भी नहीं कमा पाई है. यानी इतना तो तय है कि सीक्वल का धमाका ऑरिजिनल फिल्म जितना बड़ा नहीं होने वाला. अब देखना है कि ‘द केरला स्टोरी 2’ आने वाले दिनों में क्या कमाल करती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement