'डूबकर मर जाना चाहिए', बॉलीवुड पर भड़कीं तनुश्री दत्ता, नाना को सपोर्ट करने पर बोलीं- खून के आंसू रोएंगे...

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर की तरफदारी करने वालों पर सवाल उठाए हैं. एक्ट्रेस ने पूछा कैसे वो किसी अब्यूजर की सराहना कर सकते हैं. तनुश्री ने इंडस्ट्री के लोगों पर निशाना साधा है.

Advertisement
तनुश्री दत्ता का किस पर उतरा गुस्सा? (Photo: Instagram @iamtanushreeduttaofficial/Social Media) तनुश्री दत्ता का किस पर उतरा गुस्सा? (Photo: Instagram @iamtanushreeduttaofficial/Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:06 AM IST

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन के बाद से तनुश्री दत्ता ने फिर से उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वो आए दिन नाना पर कमेंट कर रही हैं. उन्होंने नाना की मौत को ईवल डेड बताया है. हाल ही में तनुश्री ने महाकाल के दर्शन किए. मां से एक्ट्रेस ने सारी बुराइयों को खत्म करने की अपील की. इस बीच एक्ट्रेस का इंस्टा स्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट सामने आया है.

Advertisement

किस पर कसा तनुश्री ने तंज?
पोस्ट में लिखा है- सोचिए जिस इंसान ने पब्लिकली दो दशकों तक एक सच्ची आत्मा को अब्यूज, टॉर्चर और ट्रॉमा दिया हो, उसकी पूरी कम्यूनिटी सराहना करती है. ऐसे घिनौने लोगों को खुद ही डूबकर मर जाना चाहिए या फिर खुद को आग लगा देनी चाहिए. मैंने नाना के सभी समर्थकों को राख में बदलते देखूंगी. उनकी एक अब्यूजर के लिए निकली तारीफों ने मेरे दिल में उनकी इज्जत को खत्म कर दिया है. मैं इन सबकी आत्मा को नाना के पास भेजूंगी. जो मैंने भुगता है उसे वो लोग 10 हजार सालों तक लगातार भुगतेंगे.

तनुश्री ने लिखा कि जो लोग एक शैतान की तारीफ कर मेरे ट्रॉमा को नहीं समझे, ये उनकी सच्चाई को दिखाता है. इससे उनका कैरेक्टर सामने निकलकर आता है. उन्होंने दूसरी पोस्ट में लिखा है- मुझे मेरे कर्मों पर भरोसा है, मुझे रुलाने वाले खून के आंसू रोएंगे.

Advertisement

तनुश्री का छलका दर्द
तनुश्री दत्ता ने इससे पहले IBC24 को दिए इंटरव्यू में कहा था- जब मुझे नाना की डेथ की खबर मिली मेरे दिमाग में आया- सच में मरा है या भाग गया? उन्होंने नाना को महाशैतान कहा. तनुश्री का दावा है कि 5 साल में उन्होंने बुरे दिन देखे. वो कहती हैं- नाना की डेथ के बाद जो पीआर हो रहा है उसमें मुझे विलेन दिखा रहे हैं. मैं पूछना चाहती हूं- मुझे क्यों विलेन बना रहे हो, मैं तो उसकी विक्टिम रही हूं. 

सुशांत का नाना से क्या कनेक्शन?
तनुश्री ने इसी इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान के केस का जिक्र किया. उनका दावा है कि सुशांत केस में जितने भी बड़े लोगों के नाम आ रहे हैं, उन सबके साथ नाना पाटेकर की संस्था नाम का कनेक्शन है. तनुश्री ने दावा किया कि नाना सुशांत की मौत के बाद पटना उनके घर पहुंचे थे. नाना कैसे उनके घर पर सुबह 10 बजे पहुंचे?

वो कहती हैं- मुंबई में 9.30 बजे सुशांत के रूम का दरवाजा खुला, 10 बजे फैमिली को पटना में मौत की खबर मिली. तो नाना कैसे सुबह के 10 बजे पटना पहुंच गए थे? नाना को पटना 10 बजे पहुंचने के लिए अपने गोवा वाले घर से रात को 3 बजे के आसपास निकलना पड़ा होगा. नाना को कैसे पता चला सुशांत की मौत हो गई है? तनुश्री का दावा है कि सुशांत की मौत में नाना का हाथ हो सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »