दिशा पाटनी की दोस्त मौनी रॉय की टूट रही शादी, अब बॉयफ्रेंड को कहा गया गद्दार, आख‍िर क्यों?

तलविंदर टोरंटो में पाकिस्तानी सिंगर हसन रहीम के साथ एक कॉन्सर्ट में नजर आए. दोनों ने साथ में गाने गाए और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं, जिससे विवाद शुरू हो गया.

Advertisement
विवादों में तलविंदर (Photo: Instagram @talwiinder) विवादों में तलविंदर (Photo: Instagram @talwiinder)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:23 AM IST

भारत के पसंदीदा सिंगर और दिशा पाटनी के बॉयफ्रेंड तलविंदर विवादों में आ चुके हैं. हाल ही में वो कनाडा के टोरंटो में कॉन्सर्ट कर रहे थे, जहां उन्होंने पाकिस्तानी सिंगर हसन रहीम के साथ स्टेज शेयर किया. दोनों ने साथ में फैन्स के लिए गाने भी गाए. यही नहीं, तलविंदर ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सिंगर के साथ फोटोज भी शेयर कीं, जिसे लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. 

Advertisement

विवादों में तलविंदर 
तलविंदर ने अपने इंस्टाग्राम पर टोरंटो कॉन्सर्ट की कुछ फोटोज शेयर  कर फैन्स का मूड ऑफ कर दिया है. इन तस्वीरों में वो पाक सिंगर हसन रहीम के साथ दिख रहे हैं. दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया. तलविंदर ने फोटो के कैप्शन में लिखा कि टोरंटो में हसन रहीम के साथ मेरी विश पूरी हो गई. तलविंदर की फोटो पर हसन ने कमेंट करते हुए लिखा कि भाई. 

पहलगाम अटैल के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव का माहौल बना हुआ है. इंडिया में पाकिस्तानी कलाकार बैन हैं. ऐसे में तलविंदर और पाक सिंगर को साथ देखकर यूजर भड़क गए. एक ने लिखा ये तलविंदर हैं, जो हसन रहीम के कॉन्सर्ट में गए थे. हसन ने हमारे ऑपरेशन सिंदूर का मजाक बनाया था. कुछ पंजाबी कलाकारों को पाकिस्तानियों से इतना लगाव क्यों होता. दूसरे ने लिखा भाई देश को गद्दारों की जरुरत नहीं है तुम लोग गद्दगा हो. अन्य ने कहा कि इसे पाकिस्तान भेजो. एक यूजर ने लिखा दिलजीत को इतना कुछ कहा गया, अब तलविंदर ने जो किया उसका किया.

Advertisement

हेटर्स के अलावा कुछ लोग पाकिस्तानी और इंडियन सिंगर को साथ देखकर खुश हैं. एक ने फैन लिखा कि फोटो पुरानी हो जाएगी लेकिन फीलिंग फ्रेश रहेगी. अन्य ने दो भाई दोनों तबाही. कई लोगों ने लिखा तलविंदर और हसन बवाल. तलविंदर और हसन को साथ देखकर इनके कई फैन्स इमोशनल दिखे. 

चर्चा में तलविंदर का रिश्ता
तलविंदर अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में हैं. वो एक्ट्रेस दिशा पाटनी को डेट कर रहे हैं. नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में दोनों को साथ देखा गया था. तलविंदर, दिशा से उम्र में 5 साल छोटे हैं. लेकिन दोनों ने प्यार में उम्र में नहीं एक-दूसरे का दिल देखा.

एक ओर दिशा पाटनी के बॉयफ्रेंड तलविंदर को ट्रोल किया जा रहा है. दूसरी ओर उनकी दोस्त मौनी रॉय की शादी टूटने की कगार पर है. मौनी और सूरज नांबियार के तलाक की चर्चा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »