सुशांत केस: सीबीआई को शक- पोस्टमॉर्टम सही से नहीं हुआ या रिपोर्ट गड़बड़ है?

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच तेज हो गई है. सुशांत का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर और एक्सपर्ट की टीम से सीबीआई के अफसर पूछताछ करेंगे.

Advertisement
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)

मुनीष पांडे

  • मुंबई,
  • 22 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 4:37 PM IST
  • पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर सीबीआई को शक
  • डॉक्टर-एक्सपर्ट से हो सकती है पूछताछ
  • मुंबई पुलिस से भी पूछताछ करेगी CBI

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच तेज हो गई है. सुशांत का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर और एक्सपर्ट की टीम से सीबीआई के अफसर पूछताछ करेंगे. सीबीआई को शक है कि या पोस्टमॉर्टम सही नहीं हुआ है या फिर रिपोर्ट में कोई गड़बड़ी है. 

बताया जा रहा है कि सीबीआई, मुंबई पुलिस से भी पोस्टमॉर्टम को लेकर सवाल-जवाब करेगी. मुंबई पुलिस से सीबीआई पूछेगी कि उन्होंने दूसरे डॉक्टर या एक्सपर्ट से क्यों नहीं संपर्क किया. विशेषज्ञों द्वारा सीबीआई को बताया गया है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृत्यु के समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी का उल्लेख नहीं किया गया है.

Advertisement

सीबीआई के मुताबिक, साथ ही वर्तमान पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट शायद ही कोई विवरण है कि सुशांत के शरीर ने मौत पर कैसे प्रतिक्रिया दी. इसी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को लेकर सीबीआई जल्द ही डॉक्टर और एक्सपर्ट से पूछताछ कर सकती है. इसके अलावा मुंबई पुलिस से भी पूछताछ की जा सकती है.

इस बीच सीबीआई उस दिन सुशांत के घर में मौजूद लोगों को सवालों के लिए तलब कर सकती है. सिद्दार्थ पीठानी से पूछताछ होगी. साथ ही पुलिस के कुछ लोग भी रडार पर हैं. उधर सीबीआई के सामने मुंबई पुलिस ने माना है कि वो सिर्फ दो दिन की जांच में इस नतीजे पर पहुंच गए कि ये खुदकुशी का केस है.

मुंबई पुलिस ने माना कि सारे सबूत खुदकुशी की तरफ इशारा कर रहे थे तो उन्होंने केस भी दर्ज नहीं किया. पुलिस ने कभी साजिश के एंगल से केस को नहीं देखा. सीबीआई हर एंगल की जांच कर रही है. खासतौर पर सुशांत की आत्महत्या की गुत्थी को पहले सुलझाने की कोशिश की जा रही है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »