'पाकिस्तान हमारी मौसी', बोले सनी देओल, बताया बंटवारा 1947 की शूटिंग का सच

सनी देओल अपनी फिल्म बंटवारा 1947 के लिए पटना आए थे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की. वहां उनसे फिल्म की शूटिंग से लेकर पाकिस्तान पर कुछ बात करने के लिए कहा गया, जिसपर उन्होंने बोलने से साफ इनकार किया.

Advertisement
बंटवारा पर बोले सनी देओल (Photo: Screengrab) बंटवारा पर बोले सनी देओल (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST

आमिर खान अपने प्रोडक्शन में एक दमदार स्टोरी ला रहे हैं, जिसमें सनी देओल नजर आएंगे. डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की बंटवारा 1947, बंटवारे के बाद की एक इमोशनल कहानी है जिसे 14 अगस्त के दिन रिलीज किया जा रहा है. सनी अपने बेटे करण देओल के साथ मिलकर इस फिल्म को जमकर प्रमोट कर रहे हैं. इसके लिए वो बीते दिन बिहार की राजधानी पटना भी गए. वहां उन्होंने मीडिया से मुलाकात भी की. 

Advertisement

सनी ने दिए मीडिया के सवालों के जवाब

सनी देओल ने अपनी फिल्म बंटवारा 1947 से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सवालों का जवाब दिया. वहां एक्टर से पाकिस्तान को लेकर कुछ कहने के लिए कहा गया, जिसपर उन्होंने कोई कमेंट नहीं किया. सनी ने कहा कि वो एक स्टोरीटेलर हैं, और पॉलिटिक्स में घुसना नहीं चाहते हैं. 

68 साल के एक्टर ने पाकिस्तान पर कहा- देखिए, मैं उस सब में ज्यादा नहीं जाना चाहता लेकिन हम एक्टर्स हैं, हम फिल्में बनाते हैं. हम कहानियां चुनते हैं और कहानियां बनाते हैं. उसको फिर हम यहां-वहां, उसको पॉलिटिकल नहीं लेकर जाते हैं और ना जाना चाहते हैं. इसलिए मैं उस सबकी (पाकिस्तान) बात नहीं करूंगा. 

सनी देओल से आगे ये भी पूछा गया कि चूंकि उनकी फिल्म भारत-पाकिस्तान के विभाजन पर है, तो क्या इसे पड़ोसी मुल्क में भी जाकर शूट किया गया था? तो इसपर उन्होंने सफाई देते हुए कहा- जी नहीं, ये वहां (पाकिस्तान) पर शूट नहीं हुई है. इसे पूरी तरह से हिंदुस्तान में ही शूट किया गया है. हम फील की बातें नहीं करते क्योंकि पहले पूरा मुल्क एक ही था. जैसे पापा ने कहा कि ये (भारत) मेरी मां है और वो (पाकिस्तान) मेरी मौसी है. ये आप लोग सब अच्छी तरह से जानते हैं. हम सब एक ही तरह से हैं, तो जुड़े हुए कहीं से नहीं हैं. 

Advertisement

बात करें फिल्म बंटवारा 1947 की, तो एक लंबे समय बाद प्रीति जिंटा इसमें नजर आने वाली हैं. ये एक तरह से उनका बॉलीवुड कमबैक होने वाला है, जिसके लिए उनके फैंस बड़े एक्साइडेट होंगे. फिल्म में शबाना आजमी, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार भी अहम रोल में होंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »