'कपिल देव छक्के मारेगा तो लोग बोलेंगे मोगैंबो खुश हुआ' जब शेखर कपूर से बोले जावेद अख्तर, ऐसे बना डायलॉग

'मिस्टर इंडिया' बनाने वाले डायरेक्टर शेखर कपूर ने फिल्म के सबसे आइकॉनिक विलेन मोगैंबो की दिलचस्प कहानी बयां की है. उनका कहना है कि वो मोगैंबो के फेमस डायलॉग 'मोगैंबो खुश हुआ' से पूरी तरह खुश नहीं थे. जानें इसके पीछे क्या कारण था...

Advertisement
बॉलीवुड का आइकॉनिक विलेन 'मोगैंबो' बॉलीवुड का आइकॉनिक विलेन 'मोगैंबो'

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST

बॉलीवुड ने कई आइकॉनिक विलेन दिए हैं, जिन्हें अगर आज भी देखें तो रूह कांप जाए. साल 1987 में आई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में अमरीश पुरी ने कुछ ऐसा ही कारनामा किया था. उनका निभाया किरदार मोगैंबो आज भी आइकॉनिक विलेन माना जाता है. उसका कॉस्ट्यूम और डायलॉग अभी भी लोगों की यादों में बसा है. 

'मिस्टर इंडिया' के विलेन मोगैंबो की कहानी

Advertisement

फिल्म 'मिस्टर इंडिया' बनाने वाले फिल्ममेकर शेखर कपूर ने जिस तरह मोगैंबो को बड़े पर्दे पर पेश किया था, वो तारीफ के काबिल काम था. उन्होंने जिस तरह अमरीश पुरी की भारी आवाज और लुक को मिलाकर, मोगैंबो के किरदार को बनाया वो देखने लायक चीज बनी. हालांकि शेखर कपूर इसके आइकॉनिक डायलॉग 'मोगैंबो खुश हुआ' से पूरी तरह सहमत नहीं थे. 

हाल ही में डायरेक्टर ने द लल्लनटॉप से बातचीत के दौरान 'मोगैंबो' के पीछे की पूरी कहानी सुनाई. उन्होंने बताया कि जब जावेद अख्तर उनके पास वो आइकॉनिक डायलॉग लेकर आए थे, तब उन्हें इसपर बिल्कुल यकीन नहीं था कि ये बाद में कल्ट साबित होगा. शेखर कपूर ने कहा, 'मुझे इस डायलॉग के हिट होने की कोई उम्मीद नहीं थी. जब जावेद साहब मेरे पास ये किरदार लेकर आए और उन्होंने मुझे वो लाइन दी कि मोगैंबो खुश हुआ, तो मैंने उनसे पूछा कि क्या आप इस लाइन से संतुष्ट (खुश) हैं?'

Advertisement

'तो उन्होंने जवाब दिया हां बिल्कुल. इसलिए आप फिल्म में देखिए, वो जब भी ये डायलॉग बोलता है. तो या वो अंगूठी पहनकर उंगलियों से इशारे करेगा या कुछ अलग तरह से उसे बोलेगा. मैंने कई अलग-अलग तरह से इस डायलॉग को पेश करने की कोशिश की. मैं इसे काफी दिलचस्प तरीके से दिखाना चाह रहा था. जावेद साहब सही निकले. मुझे याद है उन्होंने कहा था कि शेखर साहब अगर आपने इसे ठीक तरह से शूट किया, तो शारजाह में जब कपिल देव छह छक्के मारेगा तो लोग बोलेंगे मोगैंबो खुश हुआ.'

क्यों विलेन बनकर फंसे अमरीश पुरी?

शेखर कपूर ने आगे कहा, 'वैसा हुआ भी. एक बार किसी ने वो डायलॉग कार्डबोर्ड के टुकड़े पर लिखकर दिखाया भी. तो वो काफी कल्ट हुआ. एक बार अमरीश जी ने मुझसे कहा कि यार तुमने मुझे फंसा दिया. मैं किसी भी फंक्शन में जाऊं, लोग कहते हैं कि वो डायलॉग बोलो मोगैंबो खुश हुआ, जैसे और कुछ मैंने जिंदगी में किया ही नहीं.' 

बात करें फिल्म मिस्टर इंडिया की, तो इसमें अनिल कपूर, श्रीदेवी, सतीश कौशिक, अन्नू कपूर जैसे एक्टर्स ने काम किया था. फिल्म उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. ये फिल्म सलीम-जावेद द्वारा लिखी गई आखिरी फिल्म भी थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement