24 साल की टूटी शादी, दर्द में थे सोहेल खान, तलाक पर बेटों का कैसा था रिएक्शन? सीमा सजदेह ने बताया

सीमा सजदेह और सोहेल खान अलग हो चुके हैं. शादी के 24 साल बाद दोनों ने तलाक लेकर अपनी राहें जुदा कर लीं. लेकिन तलाक का दोनों बेटों पर भी बुरा असर पड़ा था. अब सीमा ने बेटों के रिएक्शन के बारे में बात की है.

Advertisement
सोहेल खान संग तलाक पर बोलीं सीमा सजदेह सोहेल खान संग तलाक पर बोलीं सीमा सजदेह

आजतक इंटरनेशनल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:06 PM IST

सोहेल खान और सीमा सजदेह एक समय पर इंडस्ट्री के पावर कपल थे. सीमा और सोहेल ने साल 1998 में शादी रचाई थी. शादी के बाद कपल ने दो बेटों का वेलकम किया. मगर शादी के 24 साल बाद दोनों को तलाक लेकर अलग हो गए. सोहेल-सीमा के तलाक से फैंस को भी तगड़ा झटका लगा था. अब सीमा ने बताया कि उनके सेपरेशन पर उनके बेटों का कैसा रिएक्शन था. 

Advertisement

सोहेल संग तलाक पर सीमा ने तोड़ी चुप्पी

'अलायंस' में जाने से पहले नयनदीप रक्षित संग एक इंटरव्यू में सीमा ने पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए. सीमा से पूछा गया कि उनके तलाक पर बच्चों का कैसा रिएक्शन था. सीमा ने बताया कि उनके बड़े बेटे निर्वान खान ने उनके और सोहेल के तलाक को बेहतर तरीके से डील किया था, क्योंकि निर्वान ने करीब से उन्हें अलग होते हुए देखा था, जबकि उनका छोटा बेटा योहान उस समय काफी छोटा था. इसलिए बड़े बेटे निर्वान ने सिचुएशन को उनके छोटे बेटे से ज्यादा बेहतर तरीके से समझा. सीमा ने बताया कि शुरुआत में उनके छोटे बेटे योहान को काफी गुस्सा आता था, लेकिन वक्त के साथ वो शांत हो गया. 

सीमा से आगे पूछा गया कि उनके बच्चों ने या दूसरे लोगों ने कभी उनसे सबसे मुश्किल सवाल पूछा है? इस पर सीमा ने बताया कि सेपरेशन के बाद एक दफा वो काम से कहीं जा रही थीं. तब सोहेल काफी लो फील कर रहे थे. तब योहान ने सीमा से पूछा था कि क्या वो अपने पापा के साथ रुक सकता है. 

Advertisement

बेटे के सवाल से शॉक्ड थीं सीमा

सीमा ने जब अपने बेटे से सोहेल संग रुकने की वजह पूछी थी तो योहान ने कहा था- मम्मा आप तो ठीक लग रही हो, लेकिन पापा काफी उदास हैं. आप ठीक क्यों हैं? सीमा ने कहा कि बेटे के इस सवाल के बाद उन्हें काफी गिल्टी फील हुआ था. सीमा ने कहा कि वो इस पल को कभी नहीं भूल सकतीं. 

बता दें कि इन दिनों एक्स कपल सीमा सजदेह और सोहेल खान रियलिटी शो अलायंस में साथ नजर आ रहे हैं. दोनों को साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »