बीती रात 18 अक्टूबर को बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ. दो अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस भयानक हमले में टाइगर बाल-बाल बचे, मगर उनके ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गए थे. इस हादसे ने इंडस्ट्री में फिर से डर पैदा किया है. हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है, जिन्होंने टाइगर समेत सभी बॉलीवुड कलाकारों को सलमान खान से दूरी बनाए रखने की धमकी दी है.
अगले हफ्ते बिग बॉस में नहीं दिखेंगे सलमान
सलमान खान के करीबी लोगों पर पहले भी कई हमले हो चुके हैं. इसमें रोहित शेट्टी, बाबा सिद्दिकी, और अब टाइगर श्रॉफ भी शामिल हो गए हैं. टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ सुपरस्टार के साथ काफी काम कर चुके हैं, और अब भी उनकी फिल्मों में शामिल हैं. रिपोर्ट्स हैं कि वो सलमान की अपकमिंग फिल्म मॉन्स्टर का हिस्सा हैं. अब सुपरस्टार ने टाइगर पर हुए हमले के बीच एक बड़ा अपडेट दिया है.
सलमान ने ऐलान किया है कि वो बिग बॉस 20 के अगले हफ्ते वाले वीकेंड का वार एपिसोड में नहीं आएंगे. बीती रात 'वीकेंड का वार' एपिसोड खत्म होने के बाद उन्होंने घरवालों को इसकी जानकारी दी. सुपरस्टार ने कहा कि पहले से दी गई वर्क कमिटमेंट के चलते वो अगले हफ्ते शो होस्ट नहीं करेंगे. उनकी जगह रोहित शेट्टी आएंगे, और घरवालों और वीकेंड का वार एपिसोड का जिम्मा संभालेंगे.
सलमान इन दिनों मॉन्स्टर की शूटिंग में लगे हुए हैं. वो लगातार इसपर काम कर रहे हैं. बीते कुछ समय में हमने उनके कई सारे लुक्स देख लिए हैं, जो वो फिल्म के लिए कर रहे हैं. उनकी फिल्म अब अपने एंड की तरफ है. अगले साल की ईद पर इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा, जिसे दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं तो वामशी पैद्दिपल्ली इसके डायरेक्टर हैं.
अब किस हाल में हैं टाइगर?
टाइगर श्रॉफ की बात करें, तो फिलहाल वो सुरक्षित हैं. उन्होंने अपने हाथों में पट्टी बांधी हुई है, और अपने घर में आराम कर रहे हैं. उनके पिता जैकी श्रॉफ और मां आयशा ने इसकी जानकारी खुद दी, और बताया कि उनके बेटे बिल्कुल ठीक हैं. एक्टर की मां ने भगवान का शुक्रियाअदा किया है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क