'दबंग' स्टाइल में हुई सलमान खान की नई फिल्म के सेट पर एंट्री, शुरू हुई डायरेक्टर वामसी संग शूटिंग

सलमान खान ने अपनी को-स्टार नयनतारा के साथ डायरेक्टर वामशी की फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. प्रोड्यूसर दिल राजू ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सलमान सेट पर दबंग स्टाइल में एंट्री ले रहे हैं.

Advertisement
सलमान की नई फिल्म का इंतजार (Photo: Yogen Shah) सलमान की नई फिल्म का इंतजार (Photo: Yogen Shah)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST

सलमान खान जिस भी फिल्म का हिस्सा बन जाते हैं, वो अपने आप ही बड़ी बन जाती है. हालांकि उनकी हालिया फिल्मों का परफॉर्मेंस एक्टर के स्टारडम के साथ न्याय नहीं कर पा रही है. लेकिन अब लगता है सलमान पूरी तैयारी के साथ बड़े पर्दे पर आएंगे. अगले साल 2027 की ईद पर उनकी साउथ फिल्ममेकर वामशी पैदिपल्ली के साथ बन रही नई फिल्म आएगी. 

Advertisement

सलमान खान ने डायरेक्टर वामशी की नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. इसमें उनके साथ साउथ की हसीना नयनतारा होने वाली हैं. फिल्म की शूटिंग की शुरुआत 18 अप्रैल से मुंबई में हुई, जहां सबसे पहले पूजा रखी गई और फिर मुहूर्त शूट हुआ. इसमें डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और फिल्म के लीड स्टार्स शामिल थे. प्रोड्यूसर दिल राजू ने इसका वीडियो भी यूट्यूब पर शेयर किया. 

शुरू हुई सलमान की नई फिल्म की शूटिंग

वीडियो में सलमान की फिल्म का सेट देखा जा सकता है, जहां डायरेक्टर वामशी और प्रोड्यूसर अपनी टीम के साथ पूजा करने पहुंचे हैं. आगे दिल राजू फिल्म का क्लैप लेकर शूटिंग की शुरुआत का आगाज करते हैं. कुछ देर बाद सेट पर फिल्म की हीरोइन नयनतारा की एंट्री होते हुए दिखती है. 

इन सभी के बाद सलमान सेट पर पहुंचते नजर आते हैं. एक्टर के साथ उनकी गाड़ियों का काफिला पहुंचता है. उनके आगे-पीछे हर जगह लोग नजर आते हैं. कुछ देर बाद सलमान अपनी गाड़ी से बाहर निकलते हैं, उस वक्त उनकी पॉपुलर फिल्म दबंग का डायलॉग बजता है. सलमान पहले डायरेक्टर वामशी से मिलते हैं, और उन्हें गले लगाते हैं. फिर उनकी मुलाकात प्रोड्यूसर दिल राजू से होती है, जो उन्हें भेंट के रूप में गुलदस्ता देते हैं. 

Advertisement

क्या हैं सलमान की नई फिल्म की कास्ट?

सलमान और नयनतारा की ये फिल्म एक बिग-स्केल एक्शन एंटरटेनर कहलाई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, डायरेक्टर वामशी ने सलमान के लिए बेहद पावरफुल रोल लिखा है जो उन्हें बड़े पर्दे पर सूट करेगा. हालांकि फिल्म का प्लॉट और स्टारकास्ट क्या है, इसपर अभी सस्पेंस बरकरार है. कुछ वक्त पहले रिपोर्ट्स थीं कि राजपाल यादव इसमें सलमान के राइट हैंड का रोल निभाएंगे, मगर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. 

बात करें डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली की, तो उनका बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. उन्होंने जूनियर एनटीआर, प्रभास, राम चरण, महेश बाबू और अल्लू अर्जुन जैसे मेगास्टार्स को बड़ी हिट फिल्में दिलाई हैं. अब क्या इसमें सलमान भी शामिल होंगे, ये समय आने पर पता चल जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement