सुपरहिट फिल्म से हुई शुरुआत, एक कॉन्ट्रैक्ट की वजह से बिगड़ा करियर, कहां है सलमान की 'चांदनी'?

90s में आई सलमान की फिल्म 'सनम बेवफा' की हीरोइन नवोदिता शर्मा, जिन्हें चांदनी के नाम से जाना जाता था एक जमाने में बहुत बड़ी स्टार बन चुकी थीं. लेकिन उनकी एक गलती उन्हीं पर भारी पड़ गई और उनका करियर खराब हो गया.

Advertisement
फिल्म सनम बेफवा वाली चांदनी (Photo: ITGD) फिल्म सनम बेफवा वाली चांदनी (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

सलमान खान को सुपरस्टार बनाने के पीछे यूं तो कई फिल्मों का योगदान रहा. लेकिन उनके करियर की शुरुआत में एक फिल्म ऐसी आई, जिसने लोगों को अपना दीवाना बनाया. 1991 में आई फिल्म सनम बेवफा एक कल्ट रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है, जिसके गाने सुपर-डुपर हिट गए. सलमान की एक्टिंग ने भी जमकर सुर्खियां बटोरीं. उस फिल्म में चांदनी बनकर एक्ट्रेस नवोदिता शर्मा ने जो कमाल दिखाया, उसे पूरे इंडिया ने देखा. यही वजह रही कि अपनी डेब्यू फिल्म से ही नवोदिता छा गईं. 

Advertisement

फिल्म सनम बेवफा ने नवोदिता के करियर का पहिया इस कदर मोड़ दिया कि उनके पास फिल्म ऑफर्स की लाइन लग गई. प्रोड्यूसर्स एक्ट्रेस के घर के बाहर लाइन लगाकर खड़े रहते थे. उन्हें 'चांदनी' के नाम से ही जाना गया, यही वजह है कि कोई भी नवोदिता को उनके असली नाम से नहीं जानता है. 

अचानक क्यों गायब हुई चांदनी?

चांदनी दरअसल एक आउटसाइडर थीं, जिन्हें सलमान की फिल्म सनम बेवफा से रातोंरात स्टारडम मिली. इंडस्ट्री में ना होने की वजह से उनका कोई भरोसेमंद नहीं था, ना ही गॉडफादर. यहीं चांदनी की तरफ से सबसे बड़ी चूक हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने अपनी डेब्यू फिल्म के डायरेक्टर सावन कुमार तक के साथ एक तीन साल का एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया था. 

जी हां, वही फेमस कॉन्ट्रैक्ट पॉलिसी जो आपने कुछ महीनों पहले आई आर्यन खान की सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में देखी होगी. चांदनी को इस कॉन्ट्रैक्ट की वजह से तीन सालों तक किसी दूसरे फिल्ममेकर के साथ काम करने की इजाजत नहीं थी. दिलचस्प बात ये रही कि जिस डायरेक्टर ने उनसे ये कॉन्ट्रैक्ट साइन कराया, उन्होंने भी एक्ट्रेस के साथ तीन सालों तक कोई फिल्म नहीं बनाई.

Advertisement

चूंकि चांदनी कोई दूसरे फिल्ममेकर की फिल्म नहीं कर सकती थीं, इसलिए उनके हाथ से मौके छूटने लगे. जबतक उन्होंने इस कॉन्ट्रैक्ट को खत्म करने की रिक्वेस्ट की, तबतक चांदनी का करियर पटरी पर से उतर चुका था. उन्हें काम मिला, मगर फिल्म सनम बेवफा जैसा स्टारडम दोबारा ना मिल सका. चांदनी ने अक्षय कुमार के साथ भी फिल्म की, लेकिन उसके बाद उनके पास ऑफर्स की कमी हो गई.

अब कहां हैं चांदनी?

इंडस्ट्री में काफी सालों तक स्ट्रगल के बाद चांदनी ने एक बिजनेसमैन सतीश शर्मा से शादी की और हमेशा के लिए फ्लोरिडा, यूएसए में शिफ्ट हो गईं. इसके बाद वो अनिल कपूर की फिल्म 1942 अ लव स्टोरी में जरूर दिखीं, लेकिन ये फिल्म भी उनके करियर को हवा नहीं दे पाई. इसके बाद उन्होंने फिल्में छोड़ने का फैसला कर लिया. 

चांदनी अब यूएस में अपने असली नाम नवोदिता शर्मा से क्लासिकल डांस सिखाती हैं. उनका खुद का स्टूडियो है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर मिली जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस इसे पिछले 15 सालों से चला रही हैं. माना जाता है कि उनकी डांस अकैडमी के बच्चे बड़े-बड़े स्टेज पर जाकर परफॉर्म करते हैं और इंडियन कल्चर को प्रमोट करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement