'बेशक मेरे बच्चे होंगे', कॉफी विद करण में बोले सलमान खान, अकेलेपन पर की बात

एक्टर सलमान खान ने 'कॉफी विद करण 9' में बच्चे पैदा करने के बारे में बात की. इसके अलावा सलमान खान ने कहा कि वर्जिनिटी को लेकर उनकी पिछली टिप्पणी असल में उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात करने से बचने का एक तरीका थी.

Advertisement
बच्चों पर बोले सलमान खान (Photo: X/JitHotstar) बच्चों पर बोले सलमान खान (Photo: X/JitHotstar)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:00 AM IST

टॉक शो 'कॉफी विद करण' का मचअवेटेड सीजन 9 आखिरकार अपने आखिरी दौर और धमाकेदार वापसी के साथ दर्शकों के सामने आ चुका है. इस शो के पहले ही एपिसोड में बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी सलमान खान मेहमान बनकर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक हर मुद्दे पर खुलकर बात की.

इस दौरान सबसे दिलचस्प पल वह था जब करण जौहर ने उनसे उनके 13 साल पुराने उस मशहूर बयान का मतलब पूछा, जिसमें उन्होंने खुद को 'वर्जिन' बताया था. शो के इस प्रीमियर एपिसोड में सलमान के बेबाक अंदाज ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है.

Advertisement

शादी और बच्चों के सवाल पर क्या बोले सलमान?
दुनियाभर के फैंस हमेशा से यही सोचते आए हैं कि सलमान खान आखिरकार शादी क्यों नहीं कर रहे हैं, लेकिन इस बार शो में उन्होंने शादी से एक कदम आगे बढ़कर अपने बच्चों को लेकर भी खुलकर बात की. बातचीत के दौरान करण ने मजाक-मजाक में उनके पुराने 'वर्जिन' वाले कमेंट का जिक्र छेड़ दिया.

पिता की सीख और बेडरूम वाली बात
इस पर सलमान ने बड़े ही मजेदार और साफ अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'करण, वह बात कहने का सिर्फ एक तरीका था ताकि मैं उस विषय पर और आगे बात न करना चाहूं. आप अक्सर कहते रहते हैं कि 'मैं फलां व्यक्ति को डेट कर रहा हूं', लेकिन आपको कभी नहीं पता होता कि वह इंसान भविष्य में आपकी जिंदगी में रहेगा भी या नहीं. बाद में वही इंसान किसी और से शादी कर लेता है.' 

Advertisement

सलमान ने आगे अपने पिता की सीख को याद करते हुए बताया कि जब वह सिर्फ 16 साल के थे, तभी से उनके पिता एक बात कहते आ रहे हैं कि पर्सनल जिंदगी तुम्हारा अपना बेडरूम है, जबकि पूरा देश तुम्हारा लिविंग रूम है. आप लिविंग रूम में जो चाहें बोलें, लेकिन बेडरूम की बातें कभी बाहर नहीं आनी चाहिए.

अकेलापन और बच्चे पैदा करने की इच्छा
जब करण शो में थोड़े ज्यादा इमोशनल विषय पर आए और उन्होंने लाइफ  पार्टनर न होने तथा अकेलेपन का जिक्र किया, तो सलमान ने बहुत ही बेबाकी से जवाब दिया. उन्होंने कहा कि आप असल में तब सबसे ज्यादा अकेले होते हैं जब कोई आपके साथ रहना ही नहीं चाहता. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें पार्टनर बनाने से किसी ने नहीं रोका है और वे अपनी इस जिंदगी में पूरी तरह खुश हैं.

इसके बाद जब बच्चों के न होने की कमी पर बात आई, तो एक्टरने मुस्कुराते हुए कहा कि बेशक, किसी न किसी समय उनके भी बच्चे जरूर होंगे. करण से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा, 'करण, जब तुमने सरोगेसी से बच्चे करने का फैसला किया था, तब मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश था. हां, मेरे जीवन में भी बच्चे जरूर आएंगे.'

Advertisement

आने वाले एपिसोड्स में दिखेंगे कई बड़े सितारे
'कॉफी विद करण' के इस आखिरी और रोमांचक सीजन के आने वाले हफ्तों में 'कॉफी काउच' पर बॉलीवुड के कई पुराने और दिग्गज मेहमानों की वापसी की पूरी उम्मीद है. इसमें शाहरुख खान से लेकर सैफ अली खान और करीना कपूर खान समेत कई बड़े सुपरस्टार्स इस मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते नजर आएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »