सलमान की फिल्म 'मातृभूमि' के ट्रेलर का इंतजार खत्म? सामने आई तारीख!

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर सुबह-सुबह एक मजेदार कैप्शन के साथ 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' को रिलीज किया. अब इस बीच ट्रेलर की रिलीज डेट भी सामने आ गई है.

Advertisement
सलमान की फिल्म पर अपडेट (pHOTO: X/@BeingSalmanKhan) सलमान की फिल्म पर अपडेट (pHOTO: X/@BeingSalmanKhan)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:46 AM IST

सलमान खान के फैंस के लिए एक बड़ी और धमाकेदार खबर सामने आ रही है. काफी समय से चर्चा में बनी उनकी मच-अवेटेड फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर अब माहौल और भी गर्म हो गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस शुक्रवार को मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जा सकता है.

वैरायटी में छपी खबर के मुताबिक, मेकर्स त्योहारों के इस माहौल का पूरा फायदा उठाने के लिए शहर में एक बेहद शानदार और बड़े इवेंट की तैयारी में हैं. हालांकि, ट्रेलर लॉन्च की इस तारीख और समय पर प्रोडक्शन हाउस ने अभी तक अपनी आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है, लेकिन इस खबर ने ही फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है.

Advertisement

गलवान घाटी की शौर्य गाथा पर आधारित फिल्म
आपको बता दें कि इस फिल्म की घोषणा सबसे पहले जुलाई 2025 में 'बैटल ऑफ गलवान' नाम से हुई थी, जबकि इसके प्री-प्रोडक्शन का काम साल 2024 में ही शुरू कर दिया गया था. इसके बाद मार्च 2026 में मेकर्स ने इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि' रख दिया. यह फिल्म 15 जून 2020 को गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई उस ऐतिहासिक और खूनी सैन्य झड़प पर आधारित है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. फिल्म में सलमान खान एक जांबाज भारतीय सेना अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं, जो कर्नल बिकुमल्ला संतोष से प्रेरित है.

'सलमान खान फिल्म्स' के बैनर तले बन रही इस देशभक्ति से लबरेज फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं. फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह और प्रशांत तमांग अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं.

Advertisement

सेंसर बोर्ड और विवादों का सामना
इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कुछ ऐसी खबरें भी आईं कि फिल्म में चीन के चित्रण को लेकर कुछ सवाल खड़े हुए थे.  इसके बाद मेकर्स ने संजीदगी दिखाते हुए कहानी में कुछ जरूरी बदलाव किए और कई दृश्यों को दोबारा शूट किया. हाल ही में इस फिल्म को सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (NOC) तो मिल चुका है, लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से आधिकारिक सर्टिफिकेट मिलना अभी बाकी है.

रिलीज डेट को लेकर बरकरार है सस्पेंस
फिल्म की संभावित रिलीज डेट 13 नवंबर बताई जा रही है, लेकिन मेकर्स ने अभी तक इसकी थियेट्रिकल रिलीज को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है. ऐसे में मुंबई में होने वाला यह ट्रेलर लॉन्च दर्शकों के लिए बहुत खास साबित हो सकता है, क्योंकि सिनेमाघरों में इसके आने की पक्की तारीख से भी पर्दा उठ सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »