'सलमान खान को रोते-चिल्लाते देखा', 'तड़प-तड़प' सुन दर्द में थे एक्टर, इस्माइल दरबार ने 27 साल बाद खोले राज

म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार ने फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में काम करने के अपने एक्सपीरियंस पर बात की. उन्होंने बताया कि फिल्म का गाना 'तड़प तड़प' सुनकर सलमान खान काफी इमोशनल हो जाते थे. वो अपने इमोशन्स पर कंट्रोल नहीं कर पाते थे.

Advertisement
जब इमोशनल हुए सलमान खान (Photo: Social Media) जब इमोशनल हुए सलमान खान (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की आइकॉनिक फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' आज भी फैंस की फेवरेट फिल्मों में से एक है. साल 1999 में जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब सलमान और ऐश्वर्या की केमिस्ट्री और इसके गानों ने फैंस को क्रेजी कर दिया था. फिल्म के इमोशनल ट्रैक 'तड़प तड़प' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. आज भी ये गाना हर टूटे आशिक का फेवरेट है. 

Advertisement

इस्माइल दरबार ने खोला राज

हाल ही में फिल्मीज्ञान संग बातचीत में म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार ने इस गाने पर काम करने के दिनों को याद किया. उन्होंने खुलासा किया कि कैसे इस गाने को सुनकर खुद सलमान खान भी बेहद भावुक हो गए थे. 

इस्माइल दरबार बोले- एक दिन संजय लीला भंसाली यह गाना सुन रहे थे और उसमें कुछ तीखे शब्दों के साथ एक खास धुन बज रही थी. अचानक, वहां सब शांत हो गए. मैंने पूछा- भाई, क्या बात है? तब सलमान खान ने कहा था- जब भी मैं यह गाना सुनता हूं, तो मुझे बहुत दर्द होता है. प्लीज, इसे मेरे सामने मत बजाया करो. 

'मैंने उस पल सलमान खान को काफी बेचैन देखा था. मैंने अपनी आंखों से सलमान को फूट-फूटकर रोते और चिल्लाते हुए देखा है. मैंने खुद उनके उस रूप का को देखा था.'

Advertisement

क्यों टूटा सलमान-ऐश्वर्या का रिश्ता?

खबरों के मुताबिक, 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय का प्यार परवान चढ़ा था. दोनों एक टाइम पर इंडस्ट्री के पावर कपल थे. मगर उनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया. साल 2002 में सलमान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप हो गया था और इसके बाद उन्होंने कभी साथ काम नहीं किया. 

ऐश्वर्या राय ने फिर अप्रैल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी. साल 2011 में वो बेटी आराध्या बच्चन की मां बनी थीं. ऐश्वर्या अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुकी हैं और परिवार संग खुशहाल जिंदगी जी रही हैं. मगर सलमान ने अब तक शादी नहीं की है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »