कोमा में थे सलीम खान, पिता का हाल देख टूटे बेटे सोहेल, डॉक्टरों ने दे दिया था जवाब

सोहेल खान ने अलायंस शो पर अपने पिता सलीम खान की तबीयत से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है. एक्टर ने बताया कि जब उनके पिता को ब्रेन हेमरेज हुआ था, तब डॉक्टर्स ने भी जवाब दे दिया था. उस दौरान सलीम खान लगभग आधे कोमे में चले गए थे.

Advertisement
सोहेल को आई पिता सलीम की याद  (Photo: Instagram @sohailkhanofficial) सोहेल को आई पिता सलीम की याद (Photo: Instagram @sohailkhanofficial)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:50 PM IST

सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान 90 साल के हैं. खान परिवार में उनका मान-सम्मान सबसे बड़ा माना जाता है. जब इस साल की शुरुआत में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी, तब हर कोई परेशान हो गया था. उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके कारण वो काफी समय तक अस्पताल में भर्ती रहे थे. सलमान के फैंस ने सलीम खान की अच्छी सेहत की दुआ की थी.

Advertisement

जब बिगड़ी थी सलीम खान की तबीयत

सलीम खान अस्पताल से निकलने के बाद ईद के मौके पर पहली बार नजर आए थे. सलमान ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने पिता का वीडियो खुद शेयर किया था, और बताया था कि उनके पिता अब ठीक हैं. हाल ही में सोहेल खान ने अपने पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत के दिन को फिर से याद किया. उन्होंने बताया कि कैसे उनके लिए वो पूरा एक महीना मुश्किलों से गुजरा है. 

सोहेल खान इन दिनों कुणाल खेमू के शो द अलायंस में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री शामिल हुए हैं. इसी दौरान एक्टर ने अपनी टीम वॉरियर्स से बातचीत में पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत की पूरी कहानी शेयर की. सोहेल ने कहा- मैं अपना सबसे ज्यादा समय अपने माता-पिता के साथ बिताता हूं. मैं ये मानता हूं कि समय ही इकलौती बेशकीमती चीज है जो आप किसी को दे सकते हैं. मेरे बच्चे हैं, वो अभी काफी छोटे हैं और उनके पास बहुत समय बचा है.

Advertisement

'लेकिन मेरे माता-पिता बूढ़े हैं, तो मैं अपना ज्यादा से ज्यादा समय उनके साथ बिताना पसंद करता हूं. जब मेरे पिता कुछ हफ्तों पहले बीमार हुए थे और अस्पताल में भर्ती थे, तब वो आधे कोमा में चले गए थे. मैं उन्हीं के साथ अस्पताल में रहा, और मेरा दिल बैठ गया. डॉक्टर्स ने कह दिया था कि हम उन्हें खो सकते हैं. मेरे लिए मेरे माता-पिता सबसे ज्यादा प्यारे हैं. मैंने सोचा कि अगर मेरे पिता को कुछ हो गया, तो मुझे नहीं पता कि मैं कैसे संभाल पाऊंगा. मेरे लिए मेरे माता-पिता ही मेरी जिंदगी हैं, वो ही सबकुछ हैं.'

सलीम खान बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक स्क्रीनराइटर्स में से एक हैं जिन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर करीब 22 सुपरहिट फिल्में लिखीं. 70-80s में उन दोनों का सिक्का चलता था, मगर फिर सलीम-जावेद की जोड़ी टूट गई और दोनों अपनी अलग-अलग राह पर निकल गए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »