शिवसेना नेता शाइना एनसी की बेटी की सगाई में पहुंचे सलमान खान, दूल्हा-दुल्हन को दिया आशीर्वाद, छाया 'दबंग' अंदाज

महाराष्ट्र में नवरात्रि के त्योहार के बीच राजनीति और बॉलीवुड का खूबसूरत संगम देखने को मिला. शिवसेना नेता शाइना एनसी की बेटी की सगाई में सुपरस्टार सलमान खान ने पहुंचकर महफिल लूट ली.

Advertisement
शाइना एन सी की बेटी की सगाई में पहुंचे सलमान खान (Photo: Screengrab) शाइना एन सी की बेटी की सगाई में पहुंचे सलमान खान (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:56 PM IST

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान जिस महफिल में भी जाते हैं, वहां समां बांध देते हैं. हाल ही में सलमान खान मुंबई में शिवसेना नेता और फैशन डिजाइनर शाइना एनसी की बेटी शनाया मुनोत की सगाई में शामिल हुए. शनाया की सगाई भाविक मर्चेंट के साथ हुई है. सगाई के जश्न में सलमान ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए. 

Advertisement

सगाई में छाए सलमान खान

शनाया और भाविक की सगाई का फंक्शन नेपियन सी रोड स्थित उनके घर 'शांति बंगलो' में आयोजित हुआ. कपल की सगाई इंटीमेट तरीके से हुई. सगाई में दोनों के परिवार और करीबी दोस्त-रिश्तेदार ही शामिल हुए. 

सलमान खान भी सगाई का हिस्सा बने. जश्न से कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सलमान खान दूल्हा-दुल्हन को सगाई की बधाई देते हुए दिखाई दिए. उन्होंने हाथ जोड़कर मेहमानों को स्वागत भी किया. सलमान खान के अंदाज पर फैंस फिदा हो रहे हैं. 

 

 

ब्लू शर्ट और जींस में दबंग खान हमेशा की तरह सुपर हैंडसम लगे. सलमान के लुक्स पर फैंस दिल हार रहे हैं. पार्टी से उनकी कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हैं, जिन्हें देखकर आप भी माशाल्लाह कहने से खुद को रोक नहीं पाएंगे. 

Advertisement

 

 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे भी इस समारोह में शामिल हुए. उन्होंने कपल को शुभकामनाएं भी दीं और उनकी खुशियों में शरीक हुए.

 

दुल्हनिया शनाया मुनोत की बात करें तो वो एक एंटरप्रेन्योर हैं, जबकि उनके मंगेतर भाविक मर्चेंट 'स्वानकॉर्प' (SwanCorp) की टेक्नोलॉजी कंपनी 'स्वानसैट' (SwanSAT) के फाउंडर हैं. नई जिंदगी की शुरुआत पर कपल को देशभर से बधाइयां मिल रही हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »