जेह का बेड, एक करोड़ की डिमांड... सैफ अटैक केस में नर्स ने कोर्ट में किए बड़े खुलासे

सैफ अली खान और करीना कपूर के स्टाफ ने अदालत में मोहम्मद शरीफुल की पहचान उस घुसपैठिए के तौर पर की, जिसने पिछले साल जनवरी में बांद्रा स्थित उनके घर पर हमला किया था.

Advertisement
सैफ अली खान केस में खुलासा (Photo: Screengrab) सैफ अली खान केस में खुलासा (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:13 PM IST

पिछले साल 15-16 जनवरी की रात को मुंबई स्थित घर में सैफ अली खान पर एक घुसपैठिए ने हमला कर दिया था. शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई शुरू हुई. 59 वर्षीय नर्स, जो पिछले पांच साल से अधिक समय से सैफ और करीना कपूर के छोटे बेटे, जेह की देखभाल कर रही हैं, उन्होंने अदालत में 31 वर्षीय मोहम्मद शरीफुल की पहचान उस घुसपैठिए के रूप में की, जो लूट की कोशिश के दौरान दंपति के बांद्रा स्थित घर में घुस आया था.

Advertisement

नर्स ने उस रात की घटना के बारे में बताया कि कैसे घुसपैठिए ने 1 करोड़ रुपये की मांग की. 'द इंडियन एक्सप्रेस' के अनुसार, वह इस मामले में शिकायतकर्ता और पहली गवाह हैं. उन्होंने बताया कि रात करीब 2 बजे किसी आहट से उनकी नींद खुल गई. उन्होंने देखा कि बाथरूम की लाइट जल रही थी और उन्हें लगा कि शायद करीना कपूर खान वहां हैं. लेकिन, जब उनकी दोबारा आंख खुली, तो उन्होंने एक आदमी की परछाई देखी जो सैफ और करीना के छोटे बेटे, जेह के बिस्तर की ओर बढ़ रहा था.

जब वह जेह के बिस्तर की तरफ दौड़ीं और उसे उठाने की कोशिश की, तो उस आदमी ने आरी के ब्लेड से उन पर हमला कर दिया और उन्हें चुप रहने को कहा. अदालत की कार्यवाही के दौरान उन्होंने बताया कि उस आदमी ने पैसे मांगे और कहा, '1 करोड़ रुपये'. शोर सुनकर जेह की नैनी (देखभाल करने वाली) भी जाग गईं, बाहर आईं और शोर मचाना शुरू कर दिया. हंगामा सुनकर सैफ और करीना अपने कमरों से बाहर आ गए. सैफ ने घुसपैठिए से पूछा कि वह कौन है और क्या चाहता है.

Advertisement

इसके बाद उस आदमी ने सैफ पर हमला कर दिया. उसने एक अन्य स्टाफ सदस्य पर भी हमला किया. हालांकि, नर्स ने बताया कि सैफ ने उसे काबू में कर लिया, जिसके बाद वे लोग दूसरे कमरे में गए और खुद को अंदर बंद कर लिया. जब तक बाकी स्टाफ सदस्य वहां पहुंचे, तब तक घुसपैठिया भाग चुका था. सैफ को गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

'मुझे लगा कि शायद मैं मर जाऊंगा'- सैफ
इससे पहले 'मोजो स्टोरी' के साथ बातचीत में, सैफ ने इस हमले के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया कि चाकू से चोट लगने के बाद उन्हें लगा कि शायद उनकी जान चली जाएगी. उन्होंने यह भी बताया कि उस समय वह अपने बेटे तैमूर के पास रहना चाहते थे और इस घटना का उन पर क्या असर पड़ा. उन्होंने कहा, 'मैंने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था जो खून से लथपथ था. एक समय तो मैं फर्श पर पड़ा था और मुझे लगा कि शायद मैं मर जाऊंगा. उस वक्त, मैं बस तैमूर के साथ रहना चाहता था. मैंने उससे पूछा कि क्या वह मेरे साथ अस्पताल चलेगा, तो उसने मुझसे पूछा, 'क्या आप मरने वाले हैं?' मैंने कहा नहीं, और फिर हम दोनों साथ अस्पताल गए.'

Advertisement

इस घटना के तीन दिन बाद, मुंबई पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शरीफुल को गिरफ्तार कर लिया. शरीफुल ने अपना जुर्म कबूल करने की दूसरी बार कोशिश की, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया. अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही (ट्रायल) शुरू हो गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »